प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीबीआई निदेशक की नियुक्ति के लिए बैठक की अध्यक्षता

97
Share

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के नए निदेशक की नियुक्ति के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजीव खन्ना और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी भाग लिया।

बैठक में अगले सीबीआई निदेशक की नियुक्ति को लेकर चर्चा की गई। वर्तमान सीबीआई निदेशक प्रवीण सूद का दो वर्ष का कार्यकाल 25 मई को समाप्त हो रहा है, जिसके बाद नए निदेशक की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू होनी है।

सीबीआई निदेशक की नियुक्ति केंद्र सरकार की तीन सदस्यीय समिति द्वारा की जाती है, जिसमें प्रधानमंत्री की अध्यक्षता होती है। इसके अलावा, लोकसभा में विपक्ष के नेता और भारत के मुख्य न्यायाधीश भी इस प्रक्रिया में शामिल होते हैं।

इस बैठक का उद्देश्य सीबीआई के नए निदेशक के चयन को लेकर विचार-विमर्श करना था, ताकि न्यायिक और प्रशासनिक दृष्टिकोण से सही निर्णय लिया जा सके।