Share

बदमाशों ने युवक पर डाला खौलता हुआ तेल, दो झुलसे; हिंदूवादी संगठनों ने किया हंगामा
बुलंदशहर में रुपये छीनने का विरोध करना एक युवक को महंगा पड़ गया। दरअसल, तीन बदमाशों ने युवक पर खौलता हुआ तेल फेंक दिया। इस घटना में दो लोग झुलस गए हैं।
यूपी के बुलंदशहर में मामूली बात को लेकर दो पक्षों के बीच बड़ा विवाद हो गया। दरअसल, गुलावठी इलाके में रविवार की सुबह दो युवकों के बीच रुपये छीनने का विरोध करने पर विवाद शुरू हुआ। विवाद में एक युवक ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर हिंदू युवक पर खौलता हुआ तेल डाल दिया। खौलता हुआ तेल डालने की वजह से युवक और उसका एक और साथी गर्म तेल से बुरी तरह झुलस गए। वहीं इस घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और हंगामा खड़ा हो गया। वहीं घटना के बाद हिंदूवादी संगठन जुड़े लोग भी मौके पर पहुंचे और थाने पर जाकर हंगामा किया। बाद में पुलिस ने पीड़ित पक्ष से तहरीर लेकर तीनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
बता दें कि युवक गुलावठी मंडी में मजदूरी का काम करता है। बताया जा रहा है कि इसके पास लगभग 14000 रुपये थे। आरोप है तीन युवक उससे रुपये छीनने का प्रयास करने लगे, जिसका युवक ने विरोध किया। इसके बाद आरोपी युवक व उसके दो साथियों ने पीड़ित के हाथ पैर पकड़ कर उस पर पूरी के ठेले से कढ़ाई सहित गर्म तेल डाल दिया। शरीर पर गर्म तेल पड़ने के बाद विकास सैनी नाम का युवक और उसका साथी सुभाष सैनी दोनों गम्भीर रूप से झुलस गये। दोनों को झुलसी हुई अवस्था में गुलावठी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
मामले की जानकारी पुलिस व हिंदूवादी संगठनों को मिली तो दोनों ही मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं हिंदूवादी संगठनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए थाने के बाहर और थाने में हंगामा करना शुरू कर दिया। उन्होंने जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ने की मांग की। इसके साथ ही पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने तीन आरोपियों अब्बू नसर, अवैज और शौकीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *