Share

चंडीगढ़ : सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह लोकसभा चुनाव से अपना राजनीतिक सफर शुरू कर सकते हैं। उनके कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ने की चर्चा है। जानकारी के मुताबिक इसके लिए कांग्रेस हाईकमान ने उन्हें मना लिया है। उन्होंने खुद भी बीते दिनों अपनी हवेली में लोगों से बातचीत करते हुए भी राजनीति में उतरने की बात कही थी।

कांग्रेस बलकौर सिंह को बठिंडा लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतार सकती है। बता दें अब जब सिद्धू मूसेवाला का छोटा भाई दुनिया में आ चुका है और चरण कौर को भी छुट्टी हो चुकी है तो बलकौर सिंह चुनावी सफर शुरू करने के लिए तैयार हो गए हैं। हालांकि अभी कांग्रेस या मूसेवाला के परिवार ने इसके बारे में कुछ नहीं कहा है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *