Share

वायनाड । उत्तर प्रदेश की अमेठी लोकसभा सीट पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को हराने वाली स्मृति ईरानी ने गुरुवार को केरल के वायनाड लोकसक्षा क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार के. सुरेंद्रन के समर्थन में मेगा रोड शो किया। इससे एक दिन पहले राहुल गांधी ने इस सीट से नामांकन दाखिल किया था। 2019 के चुनाव में स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को अमेठी लोकसभा सीट से हराया था। कोझिकोड एयरपोर्ट पर पहुंचकर रोड शो के लिए स्मृति ईरानी हेलीकॉप्टर से वायनाड पहुंचीं। उन्होंने विशाल सभा को भी संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश में अपनी पारंपरिक सीट अमेठी के लिए काम नहीं करने के लिए गांधी परिवार की आलोचना की। उन्होंने कहा कि भाजपा के आने से अमेठी में विकास शुरू हुआ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार बहुत कुछ कर रही है। स्मृति ईरानी ने कांग्रेस और सीपीआई की भी आलोचना की, जो विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के सहयोगी हैं, लेकिन वायनाड में एक-दूसरे के खिलाफ लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह लोगों के साथ धोखा है।
”जिस तरह राहुल को अमेठी से बाहर किया गया, इस बार वायनाड में भी वैसा ही होगा।” कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सीपीआई उम्मीदवार एनी राजा ने बुधवार को पना नामांकन दाखिल किया। 2019 के चुनाव में, राहुल गांधी ने राज्य में 4.31 लाख वोटों के अंतर के साथ भारी जीत हासिल की, जबकि तत्कालीन भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए उम्मीदवार तीसरे स्थान पर रहे और मात्र 78,000 वोट हासिल करने में सफल रहे। केरल में सभी 20 सीटों पर 26 अप्रैल को मतदान होगा।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *