Share

नए चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति के लिए 15 मार्च को होगी बैठक, अरुण गोयल के इस्तीफे के बाद दो पद खाली
अरुण गोयल ने भारतीय प्रशासनिक सेवा से वीआरएस लिया था। वे पंजाब कैडर के 1985-बैच के आईएएस अधिकारी थे। वह नवंबर 2022 में निर्वाचन आयोग में शामिल हुए थे।
शुक्रवार 8 मार्च को चुनाव आयुक्त अरुण गोयल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। उनके इस्तीफे के बाद अब इस समय दो चुनाव आयुक्तों के पद खाली हैं। इन पदों पर नियुक्ति के लिए अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में 15 मार्च को बैठक हो सकती है। सूत्रों ने बताया कि रिक्त हुए चुनाव आयुक्तों के पदों को भरने के लिए प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाले पैनल की 15 मार्च को शाम 6 बजे बैठक होगी।
बता दें कि लोकसभ चुनावों के ऐलान से कुछ दिनों पहले चुनाव आयुक्त अरुण गोयल ने 8 मार्च को इस्तीफा दे दिया। वहीं इससे पहले एक चुनाव आयुक्त अनूप चंद्र पांडे फरवरी में रिटायर हो गए थे। वहीं तीन सदस्यीय आयोग में केवल मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ही बचे हैं। अरुण गोयल ने इस्तीफे के पीछे की वजह निजी बताई है लेकिन कहा जा रहा है कि उनके और मुख्य चुनाव आयुक्त के बीच मतभेद चल रहे थे।
गौरतलब है कि अरुण गोयल 1985 बैच के पंजाब कैडर के रिटायर्ड IAS अधिकारी हैं। उन्होंने 18 नवंबर 2022 को सचिव (भारी उद्योग) पद से वीआरएस लिया था। इसके एक दिन बाद वे चुनाव आयुक्त बनाए गए थे। गोयल हाल में चुनावी तैयारियों का जायजा लेने के लिए विभिन्न राज्यों का दौरा कर रहे थे। हालांकि, स्वास्थ्य कारणों का हवाला देकर दौरा बीच में छोड़ दिया था। वहीं जब गोयल को चुनाव आयुक्त बनाया गया था, तब भी काफी विवाद हुआ था और उनकी नियुक्ति के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई गई थी।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *