Share

उज्जैन से महाकाल मंदिर के दर्शन कर लौट रहे थे बीजेपी नेता, सड़क हादसे में मौत
बीजेपी की आगरा जिला इकाई के नेता की सड़क हादसे में मौत हो गई। प्रभारी संजीव भारद्वाज, पार्षद विजय वर्मा समेत सात लोगों के साथ उज्जैन से महाकाल मंदिर के दर्शन कर कार से लौट रहे थे।
उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की आगरा जिला इकाई के नेता की सड़क हादसे में जान चली गई। बीजेपी नेता की उज्जैन से लौटते समय पार्वती नदी के समीप सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। पार्टी के एक पदाधिकारी ने रविवार को घटना की जानकारी दी। पदाधिकारी के मुताबिक, आगरा के ब्रज क्षेत्र कार्यालय के प्रभारी संजीव भारद्वाज (40), पार्षद विजय वर्मा समेत सात लोग उज्जैन में महाकाल मंदिर के दर्शन कर एक कार से लौट रहे थे।
उन्होंने बताया कि रविवार सुबह करीब 5:00 बजे पार्वती नदी के निकट उनकी कार का पिछला टायर फट गया और कार अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें कार में बैठे सभी लोग घायल हो गए। पदाधिकारी ने बताया कि सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां संजीव को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, ब्रज क्षेत्र कार्यालय में कार्यरत मुकुल की हालत गंभीर बनी हुई है। बीजेपी के ब्रज क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्गविजय सिंह ने बताया कि मृतक संजीव भारद्वाज के शव को पहले आगरा ब्रजक्षेत्र कार्यालय से बरेली ले जाया जाएगा। उन्होंने बताया कि भारद्वाज की पत्नी जीआईसी इंटर कॉलेज में लेक्चरार हैं और उनकी एक बेटी भी है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *