Share

ओडिशा में BJP के साथ हाथ मिलाएंगे नवीन पटनायक? सूत्र- गठबंधन पर बातचीत जारी
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए ओडिशा में नवीन पटनायक की पार्टी बीजेडी के साथ बीजेपी गठबंधन की बातचीत चल रही है।
आगामी लोकसभा चुनाव नजदीक है। उससे पहले बीजेपी गठबंधन के तहत NDA के सहयोगी दलों से सीट बंटवारे पर चर्चा को अंतिम रूप देने में जुटी है। इस बीच, बीजेपी ने ओडिशा में भी अपनी तैयारियां पूरी कर ली है। सूत्रों के हवाले से जानकारी सामने आई है कि बीजेपी की ओडिशा की सत्ता में काबिज मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के बीजू जनता दल (बीजेपी) से गठबंधन पर बातचीत चल रही है।
2024 लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी और बीजेडी के बीच ओडिशा में गठबंधन लगभग माना जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को ओडिशा के जाजपुर जिले के चंडीखोले के दौरे पर थे। इस दौरान पीएम और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक एक मंच पर नजर आए। पीएम मोदी और मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने इस दौरान एक दूसरे की तारीफ की। इसके बाद से ओडिशा में सियासी अटकलों का बाजार गर्म हो गया। पीएम के दौरे के बाद राज्य में बीजेपी और बीजेडी बीच संभावित गठबंधन को लेकर चर्चाएं तेज हो गई थीं।
अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने ओडिशा के मुख्यमंत्री पटनायक को लोकप्रिय मुख्यमंत्री कहते हुए सराहा। इसके जवाब में मुख्यमंत्री पटनायक ने भी भारत के आर्थिक विकास में पीएम मोदी की भूमिका की सराहना की। नवीन पटनायक ने साफ तौर पर कहा कि प्रधानमंत्री के बदलाओं से देश आगे को बढ़ा है। पीएम ने ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री और दिवंगत नेता बीजू पटनायक को भी याद करते हुए उनकी 108वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही ओडिशा और देश के विकास में बीजू पटनायक के योगदान की सराहना के साथ उनकी विरासत को भी रेखांकित किया।
पीएम इस दौरान ओडिशा सरकार की सीधी आलोचना से बचते हुए दिखे। पीएम के संबोधन का ज्यादातर हिस्सा कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों पर हमला करते हुए गया। जानकारी के मुताबिक, मार्च के दूसरे सप्ताह के आखिर में चुनाव आयोग लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है। ओडिशा में लोकसभा के साथ-साथ विधानसभा के चुनाव भी होने हैं। ऐसे में बीजेपी ओडिशा की सत्तारूढ़ बीजेडी के साथ इन दोनों ही चुनावों में गठबंधन के तहत अपनी किस्मत आजमाना चाहती है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *