Share

ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने ढाई साल के बच्चे को दी नई जिंदगी, 10 फीट गहरे टैंक में गिरे मासूम को बचाया
कर्नाटक के ब्याटरायणपुरा पुलिस थाना इलाके में ट्रैफिक पुलिस में एसआई नागराज ने अपने कार्यों से सभी का दिल जीत लिया।
ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने ढाई साल के बच्चे को दी नई जिंदगी
कर्नाटक के बनशंकरी में ब्याटरायणपुरा पुलिस थाना इलाके में ट्रैफिक पुलिस में एसआई नागराज ने अपने कार्यों से सभी का दिल जीत लिया। साहस का परिचय देते हुए उन्होंने 10 फीट गड्डे में गिरे एक बच्चे को बचाकर उसे नई जिंदगी दी। बेहोश हुए बच्चे को अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां पर उसकी हालत स्थिर है।मिली जानकारी के अनुसार, नागराज बुधवार को अपने घर से ड्यूटी पर जा रहे थे। दोपहर 3:45 बजे बयादराहल्ली के पास कुछ महिलाओं के चिल्लाने की आवाज सुनी। पूछने पर पता चला कि एक ढाई साल का बच्चा 10 फीट के नाबदान टैंक में गिर गया है। नागराज तुरंत टैंक में घुसे और बच्चे को बचा लिया। बच्चा बेहोश था।
ट्रैफिक पुलिसकर्मी नागराज के इस साहस और काम की हर जगह तारीफ हो रही है। उनकी सीनियर अधिकारी भी पीठ थपथपा रहे हैं। स्थानीय लोग भी नागराज की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *