Share

बीजेपी की बैठक खत्म, लोकसभा चुनाव के लिए जल्द जारी हो सकती है पहली लिस्ट, यहां से लड़ेंगे PM मोदी और शाह
लोकसभा चुनावों के लिए बीजेपी जल्द ही अपनी पहली लिस्ट जारी कर सकती है। इस लिस्ट में पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह समेत कई बड़े नाम हो सकते हैं। हालांकि पहली लिस्ट में ज्यादातर उन सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों का ऐलान होगा, जहां पिछली बार बीजेपी चुनाव हारी थी।
पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का नाम पहली लिस्ट में हो सकता है
नई दिल्ली: राजनीतिक गलियारों से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी की पहली लिस्ट का जल्द से जल्द ऐलान हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, होम मिनिस्टर अमित शाह समेत कुछ बड़े बीजेपी नेताओं का नाम पहली लिस्ट में होगा।
पीएम मोदी एक बार फिर वाराणसी से चुनाव मैदान में होंगे, वहीं अमित शाह गांधीनगर से चुनाव लड़ेंगे। हालांकि पहली लिस्ट में ज्यादातर उन सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों का ऐलान होगा, जहां पिछली बार बीजेपी चुनाव हारी थी।
आज बीजेपी हेडक्वाटर में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह और 6 राज्यों के बीजेपी नेताओं की मीटिंग हुई। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी मीटिंग में शामिल होने आए थे। यूपी के अलावा बंगाल और तेलंगाना पर भी बात हुई। आज ही पीएम मोदी ने कहा था कि बीजेपी मक्खन पर नहीं बल्कि पत्थर पर लकीर खींचने में यकीन करती है।
आज बीजेपी हेडऑफिस में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह की बैठक हुई थी। यहां 6 राज्यों की कोर टीम भी मौजूद थीं। इस दौरान यूपी, तेलंगाना, बंगाल जैसे राज्यों की कोर टीम के साथ चर्चा हुई और हारी हुईं सीटों पर उम्मीदवारों के पैनल पर चर्चा हुई। हर राज्य अपना अपना पैनल देगा।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *