Share

BJP ने सिद्धारमैया को बताया ‘सिद्धारमुल्ला खान’, कर्नाटक के CM ने फिर यूं किया पलटवार
बीजेपी सांसद अनंतकुमार हेगड़े ने सिद्धारमैया पर निशाना साधते हुए उन्हें ‘सिद्धारमुल्ला खान’ करार दिया जिसके जवाब में कर्नाटक के सीएम ने बीजेपी को ‘मुस्लिम विरोधी’ करार दिया।
करवार: भारतीय जनता पार्टी के सांसद अनंतकुमार हेगड़े ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया को ‘सिद्धारमुल्ला खान’ करार देते हुए कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। हेगड़े ने आरोप लगाया कि सिद्धारमैया के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के शासन में कर्नाटक दिवालिया होने की कगार पर पहुंच गया है और कर्मचारियों को वेतन एवं विधायकों को निधि देने तक के पैसे नहीं हैं। उन्होंने सिद्धारमैया पर वोट हासिल करने के लिए राज्य को लूटने का आरोप लगाया। हेगड़े पर पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बीजेपी को ‘मुस्लिम विरोधी’ और ‘अल्पसंख्यक विरोधी’ करार दिया।
पूर्व केंद्रीय मंत्री हेगड़े ने कहा, ‘मोदी, लोगों के लाभ के लिए 370 से अधिक योजनाएं या कार्यक्रम लेकर आये। कृषि हो, बागवानी, उद्योग, आवास या फिर जन औषधि लगभग सभी क्षेत्रों में मोदी, लोगों के कल्याण के लिए योजनाएं लेकर आए हैं।’ उन्होंने कहा कि मोदी ने ऐसी योजनाएं शुरू नहीं कीं, जिससे सरकार दिवालिया हो जाए, बल्कि उन्होंने इसे मजबूत किया है। हेगड़े ने कहा कि भारत आज पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर उभरा है। पार्टी के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हेगड़े ने कहा कि पीएम मोदी ने कभी भी देश के हित से समझौता नहीं किया और उनकी सरकार की गारंटी ने ही देश को मजबूत बनाया है।
हेगड़े ने कहा, ‘लेकिन यहां हमारे सिद्धरमुल्ला खान गारंटी देने का दावा करते हैं जबकि सरकारी कर्मचारियों को वेतन देने, विकास कार्यों के लिए, विधायकों को निधि प्रदान करने के लिए सरकार के पास पैसे नहीं हैं।’ उन्होंने कहा कि एससी/एसटी कोष के 11 हजार करोड़ रुपये से अधिक निधि के पैसों को दूसरी जगह लगाया जा रहा है। हेगड़े द्वारा ‘सिद्धरमुल्ला खान’ कहे जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सिद्धरमैया ने कहा कि बीजेपी ‘अल्पसंख्यक विरोधी’ है। सिद्धरमैया ने कहा, ‘वे (भाजपा) सबका साथ-सबका विकास की बात करते हैं लेकिन वे मुसलमानों का विरोध करते हैं। अगर ऐसा नहीं है तो वह मुझे सिद्धरमुल्ला खान क्यों कहेंगे? वे अल्पसंख्यक विरोधी हैं

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *