Share

अयोध्या में ‘वॉटर मेट्रो’ का आनंद ले सकेंगे श्रद्धालु, एक साथ 50 यात्री कर सकेंगे सफर
अयोध्या में आने वाले श्रद्धालु अब भव्य राम मंदिर के दर्शन के बाद वॉटर मेट्रो का भी आनंद ले सकेंगे जिसमें एक साथ 50 यात्रियों के बैठने की सुविधा होगी।अयोध्या: धार्मिक नगरी अयोध्या में श्रद्धालु अब भव्य राम मंदिर में रामलला के दर्शन करने के बाद अनोखी ‘वॉटर मेट्रो’ का भी आनंद ले सकेंगे। यह वॉटर मेट्रो सरयू नदी में संत तुलसीदास घाट से लेकर गुप्तार घाट तक चलेगी। बता दें कि इन दोनों घाटों के बीच करीब 14 किलोमीटर की दूरी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को वर्चुअली वॉटर मेट्रो का उद्घाटन किया। बता दें कि इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले साल अप्रैल में कोच्चि वॉटर मेट्रो प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया था, जो कि कोच्चि के आसपास के 10 द्वीपों को जोड़ता है।
अयोध्या में जो वॉटर मेट्रो चलने वाली है इसमें एक बार में 50 यात्री सफर कर सकेंगे। इस वॉटर मेट्रो में एयरकंडीशन लगा हुआ है। इसका नाम ‘काटा मेरन वैसेल बोट’ है। वॉटर मेट्रो को चार्ज करने के लिए संत तुलसीदास घाट और गुप्तार घाट में चार्जिंग प्वाइंट बनाये गए है। एक बार चार्ज होने के बाद वॉटर मेट्रो कुल एक घंटे तक चलेगी। इस वॉटर मेट्रो में यात्रियों की जानकारी के लिए ‘डिस्प्ले बोर्ड’ भी लगाया गया है। किसी भी तरह की आपात स्थिति से निपटने के लिए इस मेट्रो में लाइफ सेविंग जैकेट्स और अन्य इक्विपमेंट्स भी रखे गए हैं।
बता दें कि आज PM मोदी ने वाराणसी में 13000 करोड़ रुपये से अधिक की अनेक विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया और आधारशिला रखी। प्रधानमंत्री वाराणसी के करखियावं में UPIDS एग्रो पार्क में बनी बनासकांठा जिला सहकारी दुग्ध उत्पादक संघ लिमिटेड की दूध प्रसंस्करण यूनिट बनास काशी संकुल देखने गए और लाभार्थियों से बातचीत की। उन्होंने अपने वाराणसी दौरे के दौरान रोजगार पत्र और जीआई-अधिकृत उपयोगकर्ता प्रमाण पत्र भी दिए। आज पीएम मोदी ने जिन प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया उनमें सड़क, रेल, विमानन, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, शहरी विकास और स्वच्छता जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों की परियोजनाएं थीं।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *