Share

राम मंदिर बनने के बाद भी नफरत का रास्ता नहीं छोड़ रही कांग्रेस’, विपक्ष पर बरसे पीएम मोदी
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को गुजरात के विभिन्न जिलों का दौरा किया और हजारों करोड़ के परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। पीएम मोदी ने यहां सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी पर भी जमकर निशाना साधा।
पीएम मोदी ने गुरुवार 22 फरवरी को गुजरात के मेहसाणा जिले का दौरा किया और तरभ गांव में वालीनाथ महादेव मंदिर का उद्घाटन करके वहां पूजा-अर्चना की। पीएम मोदी ने इसके बाद एक सार्वजनिक कार्यक्रम को संबोधित किया जिसमें उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कांग्रेस को राम मंदिर का विरोधी बताया और ये भी कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण होने के बाद भी नकरात्मकता में जी रहे हैं और नफरत का रास्ता छोड़ने के लिए तैयार नहीं हैं।पीएम मोदी ने गुरुवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके नेता अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण होने के बाद भी नकरात्मकता में जी रहे हैं और नफरत का रास्ता छोड़ने के लिए तैयार नहीं हैं। पीएम ने कहा कि ये वही लोग हैं, जिन्होंने भगवान राम के अस्तित्व पर भी सवाल उठाए और उनके मंदिर के निर्माण को लेकर रोड़े अटकाए।
पीएम मोदी ने मेहसाणा में करीब 8,350 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और उनका शिलान्यास भी किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह ऐसा समय है जब देवकाज हो या फिर देशकाज, दोनों तेज गति से हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक तरफ देश में देवालय भी बन रहे हैं और वहीं दूसरी तरफ, करोड़ों गरीबों के पक्के घर भी बन रहे हैं।
मोदी की गारंटी वहां से शुरू होती है, जहां…
पीएम मोदी ने गुजरात के नवसारी में भी सभा को संबोधित किया। यहां उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने लंबे समय तक देश में और गुजरात में सरकार चलाई, लेकिन कभी आदिवासी क्षेत्रों, समंदर के तट पर बस गांवों की सुध नहीं ली। भाजपा ने गुजरात में उमरग्राम से लेकर अम्बाजी तक पूरे आदिवासी पट्टे तक मूल सुविधाएं पहुंचाने के लिए अविरत काम किया है। उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी वहां से शुरू होती है, जहां दूसरों से उम्मीद खत्म होती है। देश के गरीब को पहली बार ये भरोसा हुआ है कि उसे पक्का घर मिलेगा क्योंकि मोदी की गारंटी है। गरीब को पहली बार ये भरोसा हुआ है कि उसे कभी भूखा नहीं सोना पड़ेगा, उसे दर्द नहीं सहना पड़ेगा क्योंकि मोदी की गारंटी है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *