Share

कांग्रेस ने ही पीएम मोदी की जाति को दिया था OBC का दर्जा? तत्कालीन डिप्टी सीएम का बड़ा खुलासा
तत्कालीन डिप्टी सीएम और वर्तमान में गुजरात से भाजपा के राज्यसभा सांसद नरहरी अमीन ने कहा कि राहुल गांधी इस मुद्दे पर नासमझी भरा झूठ रचकर ओबीसी समुदायों का अपमान कर रहे हैं।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीएम मोदी की जाति को लेकर नया विवाद छेड़ दिया है। राहुल गांधी ने दावा किया है कि पीएम मोदी का जन्म ओबीसी वर्ग में नहीं बल्कि सामान्य हुआ था। वे गुजरात की तेली जाति में पैदा हुए थे। इस समुदाय को बीजेपी ने साल 2000 में ओबीसी का टैग दिया था। हालांकि, राहुल गांधी के इस दावे पर अब सवाल उठने लगे हैं। साल 1994 में गुजरात की तत्कालीन कांग्रेस सरकार में डिप्टी सीएम का पद संभाल रहे नरहरी अमीन ने भी राहुल गांधी के दावे का खंडन करते हुए बड़ा खुलासा किया है।
गुजरात के तत्कालीन उपमुख्यमंत्री के रूप में कार्यरत नेता नरहरी अमीन ने कहा है कि मैं कांग्रेस सरकार में गुजरात के उपमुख्यमंत्री के रूप में कार्यरत था जब 25 जुलाई 1994 को गुजरात सरकार ने मोध-घांची को ओबीसी के रूप में अधिसूचित किया था। यह वही जाति है जिससे हमारे आदरणीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी आते हैं। उन्होंने कहा है कि यह निर्णय और उसके बाद भारत सरकार की अधिसूचना तब आई जब पीएम मोदी मुख्यमंत्री बनना तो दूर, सांसद/विधायक भी नहीं थे।नासमझी भरा झूठ रच रहे राहुल गांधी- नरहरी
तत्कालीन डिप्टी सीएम और वर्तमान में गुजरात से भाजपा के राज्यसभा सांसद नरहरी अमीन ने कहा कि राहुल गांधी इस मुद्दे पर नासमझी भरा झूठ रचकर ओबीसी समुदायों का अपमान कर रहे हैं। उन्होंने राहुल गांधी से तुरंत अपना झूठ वापस लेने की मांग की है। नरहरी ने कहा कि राहुल को ओबीसी को बदनाम करना बंद करना चाहिए और हमारे लोकप्रिय प्रधानमंत्री के प्रति नफरत से भरे होने के लिए गुजरात के लोगों से भी माफी मांगनी चाहिए। जातिगत जनगणना को लेकर राहुल ने पीएम मोदी को घेरा
राहुल ने कहा कि मैंने जातिगत जनगणना और सामाजिक न्याय की बात की तो पीएम मोदी ने कहा- देश में सिर्फ दो जातियां हैं-अमीर और गरीब। अगर दो जातियां हैं तो आप क्या हैं? गरीब तो आप हैं नहीं। आप करोड़ों का सूट पहनते हैं। दिन में कई बार कपड़े बदलते हैं, फिर झूठ बोलते हैं कि मैं ओबीसी वर्ग का आदमी हूं।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *