Share

हल्द्वानी में दंगाइयों को देखते ही गोली मारने का आदेश, सीएम पुष्कर सिंह धामी का सख्त एक्शन
हल्द्वानी में हिंसा भड़कने के बाद से पूरे इलाके में कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। साथ ही दंगाइयों को देखते ही गोली मारने का आदेश जारी कर दिया गया है। बता दें कि यह पूरा विवाद एक अवैध मदरसे को ढहाने के बाद शुरू हुआ।
हल्द्वानी के मलिका बगीचा इलाके में मौजूद अवैध मदरसे और मस्जिद पर गुरुवार को नगर निगम की टीम ने एक्शन लिया। इसके बाद से इलाके में तनाव दिख रहा है। इस बीच हल्द्वानी में दंगाईयों को देखते ही गोली मारने का आदेश दे दिया गया है। इस बात की पुष्टि खुद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने की है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर प्रोफाइल पर जानकारी देते हुए बताया कि जिलाधिकारी द्वारा वनभूलपुरा में कर्फ्यू लागाया गया है व दंगाइयों को देखते ही गोली मारने के आदेश दिए गए हैं। बता दें कि अवैध मस्जिद को तोड़ने के बाद से ही बवाल देखने को मिल रहा था।
नगर निगम द्वारा अतिक्रमण हटाए जाने के बाद मुस्लिम पक्ष के पुरुष और महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रशासन का काम जारी रहा और मस्जिद को ढहा दिया गया। इसके बाद मदरसे को ढहा दिया गया। बता दे कि इसके बाद वहां मौजूद भीड़ बेकाबू हो गई और भीषण पथराव करना शुरू कर दिया। बता दें कि प्रशासन के अधिकारियों और पुलिसकर्मियों पर भीषण पत्थरबाजी की गई। इस दौरान कई पुलिसकर्मी व अन्य अधिकारी घायल हो गए और सरकारी वाहनों को भी नुकसान पहुंचा है। बता दें कि तनाव को देखते हुए इलाके में भारी पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है।
साथ ही हिंसा पर काबू पाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा और आंसू गैस के गोले भी छोड़ने पड़े बता दें कि पत्थरबाजी कर रही भीड़ ने पुलिस की कई गाड़ियों व बसों को आग के हवाले कर दिया। हालांकि अब इलाके में कर्फ्यू लागू कर दिया गया है और दंगाइयों को देखते ही गोली मारने का आदेश जारी किया गया है। बता दें कि विवाद गुरुवार की दोपहर शुरू हुआ। जब नगर निगम की टीम पुलिस व जेसीबी के साथ वनभूलपुरा इलाके में अतिक्रमण हटाने पहुंची। इसके बाद जैसे ही जेसीबी ने अतिक्रमण हटाना शुरू किया तो पुलिस पर लोगों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *