कांग्रेस शासन के कुप्रबंधन पर श्वेत पत्र लाएगी मोदी सरकार, एक दिन बढ़ाया गया संसद का सत्र

137
Share

कांग्रेस शासन के कुप्रबंधन पर श्वेत पत्र लाएगी मोदी सरकार, एक दिन बढ़ाया गया संसद का सत्र
मोदी सरकार संसद के वर्तमान सत्र में शनिवार को यूपीए सरकार के आर्थिक कुप्रबंधन श्वेत पत्र लाएगी। संसद का सत्र भी इसी वजह से एक दिन के लिए बढ़ा दिया गया है।संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से लेकर शुक्रवार 9 फरवरी 2024 तक जारी रहने वाला था। हालांकि, अब इस सत्र को एक दिन के लिए बढ़ा दिया गया है। संसद का वर्तमान सत्र शनिवार 10 फरवरी को समाप्त होगा। इस सत्र के आखिरी दिन मोदी सरकार ने कांग्रेस समेत उसके सहयोगी दलों पर बड़ा हमला करने की तैयारी की है। जानकारी के मुताबिक, केंद्र की मोदी सरकार शनिवार 10 फरवरी को संसद में तत्कालीन कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए गठबंधन की सरकार के आर्थिक कुप्रबंधन पर श्वेत पत्र लाने जा रही है। आइए जानते हैं कि क्या है ये पूरा मामला।
मोदी सरकार संसद के वर्तमान सत्र में शनिवार को यूपीए सरकार के आर्थिक कुप्रबंधन श्वेत पत्र लाएगी। संसद का सत्र भी इसी वजह से एक दिन के लिए बढ़ा दिया गया है। ANI की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, श्वेत पत्र में यूपीए सरकार के दौरान आर्थिक कुप्रबंधन पर श्वेत पत्र के माध्यम से भारत की आर्थिक बदहाली और अर्थव्यवस्था पर इसके नकारात्मक प्रभावों के बारे में विस्तार से बताया जाएगा। वहीं, इसमें उस समय उठाए जा सकने वाले सकारात्मक कदमों के असर के बारे में भी बात की जाएगी।

LEAVE A REPLY