Share

दो दिवसीय दौरे पर तीन को असम पहुंचेंगे प्रधानमंत्री मोदी, 11000 करोड़ की देंगे सौगात
प्रधानमंत्री नरेंंद्र मोदी दो दिवसीय यात्रा (तीन और चार फरवरी) पर असम आ रहे हैं। इस दौरान वे असम को 11,000 करोड़ का सौगात देंगे। यह जानकारी असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने दी।
सरमा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन फरवरी को दो दिवसीय असम यात्रा पर असम पहुंचेंगे। अपनी असम यात्रा के दौरान, प्रधान मंत्री राज्य में लगभग 11,000 करोड़ रुपए की कई परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम आने और यहां के लोगों के साथ एक दिन बिताने के हमारे निमंत्रण को विनम्रतापूर्वक स्वीकार कर लिया है। असम के मुख्यमंत्री ने कहा, प्रधानमंत्री 11,000 करोड़ रुपये से अधिक के कई कल्याणकारी कार्यों की आधारशिला रखने और लोगों को समर्पित करने के लिए 3 और 4 फरवरी को गुवाहाटी में होंगे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *