Share

रामलला की जिस मूर्ति को गर्भ गृह में नहीं मिल सकी जगह
राम मंदिर के गर्भ गृह में स्थापित करने के लिए बनाई गई जिन मूर्तियों को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने नहीं चुना। अब उनकी तस्वीर सामने आई है।
अयोध्या में भव्य राम मंदिर के गर्भ गृह में रामलला की मूर्ति स्थापित करने के लिए तीन शिल्पकारों से अलग-अलग तीन मूर्तियां बनवाई गई थी। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने मूर्तिकार अरुण योगीराज की बनाई गई भगवान राम की मूर्ति को चुना जिनकी प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को हुई। गणेश एल भट्ट और सत्य नारायण पांडे की बनाई गई मूर्तियों का चयन नहीं हो पाया लेकिन अब इनकी मूर्तियों की तस्वीर सामने आई है। कर्नाटक के रहने वाले जीएल भट्ट ने रामलला की जो मूर्ति बनाई थी वह भी सांवले वर्ण की थी। गणेश भट्ट की तरफ से बनाई गई भगवान राम की मूर्ति 51 इंच लंबी है। इस मूर्ति की तस्वीर अब जारी की गई है। श्यामशिला से बनाई गई इस मूर्ति को बेशक गर्भ गृह में जगह नहीं मिल सकी है लेकिन कहा जा रहा है कि इसे मंदिर परिसर में किसी एक जगह पर स्थापित किया जा सकता है। इस मूर्ति में भगवान शंकर, हनुमान जी समेत अन्य देवताओं की तस्वीरें हैं। इनके अलावा हाथी और शेर की तस्वीर भी है। भगवान राम धनुष-बाण लिए दिखाई दे रहे हैं।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *