Share

क्या राम मंदिर उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को तेजी से बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा? जानें जनता की राय
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद लोगों की लंबी-लंबी लाइने देखने को मिल रही हैं। ऐसे में हमने जनता से पूछा कि क्या राम मंदिर उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को तेजी से बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा?
22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हो चुकी है। इसके बाद से रामलला के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी लाइनें लगी हुई हैं। जानकारी के मुताबिक, इस दौरान करीब 8 हजार सुरक्षाकर्मी घटनास्थल पर तैनात हैं। बीते दिन यानी 23 जनवरी को 5 लाख से ज्यादा भक्तों ने रामलला के दर्शन किए हैं। बता दें कि राम मंदिर को लेकर सरकार पूरी तरह आश्वस्त है कि अयोध्या में राममंदिर से टूरिज्म सेक्टर को बढ़ावा मिलेगा। इसी मुद्दे को लेकर इंडिया टीवी ने अपने पोल के जरिए जनता की राय जानी, जिसपर हैरान कर देने वाले जवाब मिले।
हमने अपने पोल में जनता से पूछा कि क्या राम मंदिर उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को तेजी से बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा?, इसके लिए हमने जनता के सामने ‘हां’, ‘नहीं’ और ‘कह नहीं सकते’, तीन ऑप्शन दिए थे। इस पर जनता ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है। हमें कुल 14 हजार से ज्यादा लोगों की राय जानने का मौका मिला। इस पोल पर ज्यादातक लोगों का मानना है कि राम मंदिर उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को तेजी से बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगा।
अगर आंकड़ों की बात करें तो इस पोल में कुल 14903 लोगों ने वोट किया। इनमें से ज्यादातर लोगों यानी 89.4 प्रतिशत लोगों का मानना था कि राम मंदिर उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को तेजी से बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगा।। वहीं, 7.5 फीसदी लोगों को लगता है कि राम मंदिर उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को तेजी से बढ़ाने में अहम भूमिका नहीं निभाएगा। जबकि 3 फीसदी लोगों ने कह नहीं सकते विकल्प को चुना।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *