Share

अयोध्या पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, रामलला के किए दर्शन, हनुमानगढ़ी में की पूजा-अर्चना
अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बनकर तैयार हो रहा है। 22 जनवरी को रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी। इस बीच राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने रामलला के दर्शन किए और पूजा अर्चना की।
अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बनकर तैयार हो रहा है। यहां 22 जनवरी को राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इस बीच सीएम योगी आदित्यनाथ अयोध्या के दौरे पर पहुंचे। यहां उन्होंने पहले हनुमानगढ़ी का रुख किया और भगवान हनुमान के दर्शन किए और पूजा अर्चना की। सीएम योगी ने सुखी और स्वस्थ उत्तर प्रदेश की कामना की है। इसके बाद मुख्यमंत्री राम मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने रामलला के दर्शन किए और आरती-परिक्रमा की। बता दें कि तीन दिन बाद यानी कि 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इस कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ खुद भाग लेंगे। राम मंदिर पहुंचे सीएम योगी ने यहां की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया है।
शुक्रवार सुबह रामनगरी पहुंचने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों ने सीएम योगी आदित्यनाथ का स्वागत किया। 11 दिन के भीतर (9 जनवरी, 14 जनवरी और 19 जनवरी) सीएम का रामनगरी का यह तीसरा दौरा है। मुख्यमंत्री ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों से प्राण-प्रतिष्ठा से जुड़ी तैयारियों के संदर्भ में भी जानकारी ली। हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन के उपरांत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामलला के दर्शन-पूजन किए। यहां उन्होंने संतों-महंतों से भी हालचाल जाना। यहां ट्रस्ट से जुड़े लोगों ने मुख्यमंत्री को प्राण-प्रतिष्ठा से जुड़ी जानकारी दी। दर्शन-पूजन के दौरान काबीना व प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही, संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, सांसद लल्लू सिंह, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, डॉ. अमित सिंह चौहान, रामचंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
रामभद्राचार्य जी ने योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात
रामभद्राचार्य से योगी आदित्यनाथ ने की मुलाकात
अयोध्या पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने रामभद्राचार्य जी से भी मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने रामभद्राचार्य जी से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद भी लिया। बता दें कि दोनों जनों के बीच चर्चा भी हुई।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *