Share

राम मंदिर के नाम पर हो रहा बड़ा स्कैम, हो जाएं सावधान, एक गलती और बैंक अकाउंट हो जाएगा खाली
अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बन रहा है। लेकिन भगवान राम के नाम पर एक बड़ा स्कैम भी सामने आया है। दरअसल लोगों को व्हाट्सऐप पर एक मैसेज भेजा जा रहा है। इस मैसेज में कुछ ऐसा है जो आपके पूरे बैंक अकाउंट को खाली कर सकता है।राम मंदिर के नाम पर बड़ा फ्रॉड
अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बन रहा है। 22 जनवरी को रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद वहां मौजूद रहेंगे। देशभर की बड़ी हस्तियां, साधु-संतों का भी अयोध्या आना होगा। इस बीच लोगों के साथ भगवान राम के नाम पर ठगी और स्कैम भी किया जा रहा है। बीते दिनों हमने अपनी एक खबर में बताया था कि सोशल मीडिया पर कैसे कुछ लोग क्यूआर कोड शेयर कर रहे हैं। साथ ही वो क्यूआर शेयर करने के साथ राममंदिर के चंदा मांग रहे हैं और यह कहते दिख रहे हैं कि भगवान राम के लिए मंदिर निर्माण में योगदान करें। विश्व हिंदू परिषद ने इसपर आपत्ति जताई थी।राम मंदिर के नाम पर स्कैम, हो जाएं सावधान
ऐसे में एक बार फिर एक नया स्कैम सामने आया है। इस स्कैम के तहत व्हाट्सऐप पर लोगों को एक मैसेज भेजा जा रहा है। इस मैसेज में लोगों को यह लिखकर भेजा जा रहा है कि उन्हें राम मंदिर के उद्घाटन समारोह में वीआईपी एंट्री दी जा रही है। इस मैसेज में एक मोबाइल ऐप का लिंक भी भेजा जा रहा है। दरअसल यह एक तरह का स्कैम है, जो लोगों को भेजा जा रहा है। ऐसे में अगर आप इस एप्लीकेशन को अपने फोन में इंस्टॉल करते हैं तो आपको भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल मोबाइल में ऐप्लिकेशन इंस्टॉल करते ही मोबाइल फोन ऑफ हो जाएगा। इसके बाद आपका बैंक डेटा हैकर के पास चला जाएगा।एक गलती बैंक अकाउंट पर पड़ेगी भारी
ऐसे में बहुत ज्यादा ही संभावना है कि आपके बैंक खाते से पैसे निकाल लिया जाए या उसका कुछ गलत इस्तेमाल किया जाए। ऐसे में हर किसी को सावधान रहने की जरूरत है। जानकारी के लिए बता दें कि राम मंदिर के उद्घाटन समारोह में केवल वो लोग ही शामिल होंगे जिन्हें राम मंदिर ट्रस्ट की तरफ से निमंत्रण भेजा जा रहा है। हर कोई उस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सकेगा। ऐसे में आमजन को सावधान और सतर्क रहने की जरूरत है। गौरतलब है कि इससे पहले एक ऐसा ही मामला तब प्रकाश में आया था, जब फेसबुक के माध्यम से कुछ लोग भगवान राम के मंदिर निर्माण के लिए चंदा मांग रहे थे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *