Share

कर्नाटक में कोविड-19 के 20 नए मामले, 2 मरीजों की मौत, 92 संक्रमितों का चल रहा इलाजकर्नाटक में कोविड-19 के 20 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 2 मरीजों की मौत भी हुई है। बुलेटिन के मुताबिक, बेंगलुरु में 16 दिसंबर को 44वर्षीय एक मरीज की मौत हुई जबकि 17 दिसंबर को 76 वर्षीय एक मरीज ने दम तोड़ दिया।कर्नाटक में कोविड-19 के 20 नए मामलेबेंगलुरु: कर्नाटक में कोविड-19 के 20 नए मामले सामने आए हैं और इस महामारी के कारण दो और लोगों की मौत हो गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को एक बुलेटिन जारी कर यह जानकारी दी। बुलेटिन के मुताबिक, बेंगलुरु में 16 दिसंबर को 44 वर्षीय एक मरीज की मौत हुई जबकि 17 दिसंबर को 76 वर्षीय एक मरीज ने दम तोड़ दिया। उनमें से एक मरीज में बीमारी के लक्षण नहीं थे जबकि दूसरे मरीज को सांस लेने में समस्या थी। इससे पहले कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू राव ने कहा कि पांच दिन पहले शहर में 64 वर्षीय एक व्यक्ति की कोविड-19 संक्रमण के कारण मौत हो गई थी।यह पूछे जाने पर कि क्या मौत का कारण सार्स कोव-2 वायरस का नया उप-स्वरूप जेएन.1 है, राव ने कहा कि यह अब तक ज्ञात नहीं है। कर्नाटक में इस समय कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 92 पहुंच गई है। राव ने कहा कि राज्य सरकार कोविड-19 संक्रमण की दर का पता लगाने के लिए जांच की संख्या बढ़ाएगी। उन्होंने कहा कि अगले तीन दिन में सरकार काइरादा प्रति दिन 5,000 नमूनों की जांच करने का है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि आगे उठाए जाने वाले कदमों और तैयारियों पर चर्चा करने के लिए गुरुवार को मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और तकनीकी सलाहकार समिति (टीएसी) के साथ एक बैठक होगी।, 92 संक्रमितों का चल रहा इलाजकर्नाटक में कोविड-19 के 20 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 2 मरीजों की मौत भी हुई है। बुलेटिन के मुताबिक, बेंगलुरु में 16 दिसंबर को 44वर्षीय एक मरीज की मौत हुई जबकि 17 दिसंबर को 76 वर्षीय एक मरीज ने दम तोड़ दिया।कर्नाटक में कोविड-19 के 20 नए मामलेबेंगलुरु: कर्नाटक में कोविड-19 के 20 नए मामले सामने आए हैं और इस महामारी के कारण दो और लोगों की मौत हो गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को एक बुलेटिन जारी कर यह जानकारी दी। बुलेटिन के मुताबिक, बेंगलुरु में 16 दिसंबर को 44 वर्षीय एक मरीज की मौत हुई जबकि 17 दिसंबर को 76 वर्षीय एक मरीज ने दम तोड़ दिया। उनमें से एक मरीज में बीमारी के लक्षण नहीं थे जबकि दूसरे मरीज को सांस लेने में समस्या थी। इससे पहले कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू राव ने कहा कि पांच दिन पहले शहर में 64 वर्षीय एक व्यक्ति की कोविड-19 संक्रमण के कारण मौत हो गई थी।यह पूछे जाने पर कि क्या मौत का कारण सार्स कोव-2 वायरस का नया उप-स्वरूप जेएन.1 है, राव ने कहा कि यह अब तक ज्ञात नहीं है। कर्नाटक में इस समय कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 92 पहुंच गई है। राव ने कहा कि राज्य सरकार कोविड-19 संक्रमण की दर का पता लगाने के लिए जांच की संख्या बढ़ाएगी। उन्होंने कहा कि अगले तीन दिन में सरकार काइरादा प्रति दिन 5,000 नमूनों की जांच करने का है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि आगे उठाए जाने वाले कदमों और तैयारियों पर चर्चा करने के लिए गुरुवार को मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और तकनीकी सलाहकार समिति (टीएसी) के साथ एक बैठक होगी।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *