आग में पकाकर खाएं ये ड्राई फ्रूट, ठंड में होने वाली कई बीमारियों में मिलेगी राहत
भुना छुहारा खाने के फायदे: सर्दियों में सेहत से जुड़ी समस्याएं बढ़ जाती हैं। जैसे-जैसे तापमान गिरता है कई बीमारियां बढ़ती हैं और ऐसे में आप शरीर को गर्म रखने वाली इस चीज का सेवन कर सकते हैं।
भुना छुहारा खान के फायदे: सर्दियों में सेहत से जुड़ी समस्याएं बढ़ जाती हैं। जैसे बार-बार होने वाला सर्दी-जुकाम, फ्लू, पेट में दर्द और कई सारी अन्य दिक्कतें। ऐसे में भुना हुआ छुहारा खाना कई सारी दिक्कतों को कम करन में मदद कर सकता है। दरअसल, आग पर छुहारा पकाकर खाने से शरीर को गर्मी मिलती है और कई समस्याओं को कम करने में मदद कर सकती है। इसके अलावा ये पेशाब से जुड़ी समस्याओं को भी कम करने में मददगार है। साथ ही
छुहारा पकाकर खाने से शरीर को एक साथ 6 विटामिन मिलते हैं। इसमें विटामिन सी, विटामिन बी1, बी2, राइबोफ्लेविन, निकोटिनिक एसिड और विटामिन ए शामिल है। ये तमाम विटामिन आपकी सेहत के लिए कारगर तरीके से फायदेमंद है और शरीर को कई बीमारियों से बचाते हैं। जैसे कि शरीर में इस विटामिन कमी या खून की कमी।
सुबह सोकर उठने के बाद तेज कमर दर्द होता है, तुरंत डॉक्टर से लें सलाह, हो सकता है खतरनाक
2. ब्रेन के लिए फायदेमंद
छुहारा पकाकर खाने से शरीर को इंटरल्यूकिन जैसे सूजन संबंधी साइटोकिन्स होते हैं जो आपके मस्तिष्क के लिए बेहद खतरनाक हो सकते हैं। ये तंत्रिका तंत्र तो सही रखते हैं और शरीर की तमाम गतिविधियों को तेज करने में मदद करते हैं।
सर्दी जुकाम की समस्या में छुहारा पकाकर खाना कई प्रकार से फायदेमंद है। ये शरीर को गर्म करने के साथ कफ को पिघलाने में मददगार है। इसके अलावा ये कंजेशन को कम करता है जिससे फेफड़ों को आराम मिलता है और कई समस्याओं से बचाव होता है। इतना ही नहीं ये एंटी इंफ्लेमेटरी है जो कि फ्लू के कारण होने वाले सिर दर्द को भी कम करने में मदद करता है।
विटामिन 12 की कमी से शरीर हो गया है बेजान? खाने में शामिल करें ये फूड्स और देखें चमत्कार
छुहारा खाना बिस्तर गीला करने की समस्या को कम कर सकता है। क्योंकि रात में बिस्तर पर पेशाब करना असल में ठंड लगने की वजह से होता है। ऐसे में छुहारा पकाकर खाना शरीर में गर्मी पैदा करता है और फिर इस समस्या को कंट्रोल करने में मदद करता है। तो, इन तमाम कारणों से आपको रात में बिस्तर गीला करने से बचना चाहिए।











