Share

s के निलंबन पर बीजेपी सांसद हेमा मालिनी बोलीं- वे बहुत सारे सवाल पूछते हैं…
विपक्षी सांसदों के निलंबन पर बीजेपी सांसद हेमा मालिनी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि विपक्षी सांसदों ने बहुत सारे सवाल उठाए और अजीब व्यवहार किया, इसलिए उन्हें निलंबित कर दिया गया।
बीजेपी सांसद हेमा मालिनी
विपक्षी खेमे के 141 सांसदों के निलंबन पर बीजेपी सांसद और अभिनेत्री हेमा मालिनी ने जो वजह बताई है वह काफी हैरान करने वली है। कांग्रेस नेता ने मथुरा से बीजेपी की सांसद हेमा मालिनी का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह कह रही हैं कि विपक्षी सांसदों ने बहुत सारे सवाल उठाए और अजीब व्यवहार किया, इसलिए उन्हें निलंबित कर दिया गया। हेमा मालिनी ने कहा कि उन्होंने कुछ गलत किया है, इसीलिए उन्हें निलंबित कर दिया गया है।
करीना कपूर से लेकर दीपिका पादुकोण तक, ये एक्ट्रेसेज मानती हैं करवाचौथ को अंधविश्वास की परंपरा
हेमा मालिनी ने कहा कि सभी को संसद के नियमों के अनुसार व्यवहार करना चाहिए। उन्होंने ऐसा नहीं किया और निलंबित हो गए। इसमें कुछ भी गलत नहीं है। यही सही है। उन्होंने कहा कि विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य संसद को बाधित करना और मोदी सरकार की खिलाफत करना है। बीजेपी सांसद ने दो-तिहाई विपक्षी सांसदों के निलंबन को उचित ठहराते हुए कहा कि निलंबन का मतलब साफ है कि उन्होंने कुछ गलत किया है।
हेमा मालिनी का ये वीडियो शेयर करते हुए तेलंगाना कांग्रेस नेता सामा राम मोहन रेड्डी ने कहा कहा, “आखिरकार बीजेपी के एक सांसद ने कांग्रेस और विपक्षी सांसदों के निलंबन की वजह का खुलासा कर दिया है।” इसके साथ ही हेमा मालिनी नेA गठबंधन की मंगलवार को हुई की बैठक का भी जिक्र किया। हेमा मालिनी ने कहा कि उनका लक्ष्य भी किसी भी तरह से संसद को नहीं चलने देना और मोदी सरकार को कैसे भी हटाना है, इसके लिए वह बहुत ही मेहनत कर रहे हैं, लेकिन वह सफल नहीं होंगे।
लोकसभा की सुरक्षा में चूक मामले पर हंगामा
बीजेपी सांसद हेमा मालिनी की टिप्पणी लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों के 141 सांसदों को शेष शीतकालीन सत्र के लिए निलंबित किए जाने के बाद आई है। संसद में हंगामे के बाद सांसदों पर निलंबन की कार्रवाई की गई है। विपक्षी सांसद लोकसभा की सुरक्षा में हुई चूक मामले में सदन में गृह मंत्री अमित शाह के बयान की मांग कर रहे थे। लोकसभा अध्यक्ष ने कहा था कि सदन में सुरक्षा संबंधी कोई भी घटना सचिवालय के दायरे में आती है और वह केंद्र को हस्तक्षेप नहीं करने देंगे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *