Share

संगीत सेरेमनी में अक्षय की बाहों में खोई नजर आईं ‘इश्कबाज’ फेम एक्ट्रेस श्रेनु पारेख, वायरल हुई तस्वीरें
‘इश्कबाज’ फेम एक्ट्रेस श्रेनु पारेख जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। ऐसे में एक्ट्रेस के प्री वेडिंग फंक्शन शुरू हो गए हैं। ‘मेहंदी’ सेरेमनी के बाद बीते दिन एक्ट्रेस की संगीत सेरेमनी थी, जिसकी कुछ तस्वीरें इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।
‘इश्कबाज’ फेम एक्ट्रेस श्रेनु पारेख अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड अक्षय महत्रे के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। ऐसे में श्रेनु पारेख की शादी की प्री वेडिंग फंक्शन भी शुरू हो गए है। ‘मेहंदी’ सेरेमनी के बाद बीते दिन एक्ट्रेस की संगीत सेरेमनी थी, जिसमें कुछ तस्वीरें इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। आइए एक नजर डालते हैं एक्ट्रेस की संगीत सेरेमनी की तस्वीरों पर।
संगीत सेरेमनी में अक्षय की बाहों में खोई नजर आईं श्रेनु
संगीत सेरेमनी से सामने आई तस्वीरों में श्रेनु पारिख और अक्षय म्हात्रे एक-दूसरे की बाहों में खोए नजर आ रहे हैं। इसके अलावा श्रेनु अपनी संगीत के दौरान अपने होने वाले पति के लिए गाना गाती हुई भी नजर आईं। दोनों की तस्वीरें इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। फैंस दोनों की जोड़ी की खूब तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं।
श्रेनु ने अपने होने वाले पति के लिए गाया गाना
मेंहदी सेरेमनी में खूब जची थीं एक्ट्रेस
वहीं बीते दिन एक्ट्रेस की मेंहदी सेरेमनी थी। अपनी मेंहदी में श्रेनु लाइट ग्रीन कलर का लहंगा पहने हुए नजर आई थीं। जिसके चारों ओर बूटीज सजी हुई थीं। उन्होंने इसे प्लंजिंग नेकलाइन वाले मैचिंग स्टोन-एम्बेलिश्ड ट्यूल ब्लाउज के साथ पेयर किया हुआ था। इस लहंगे के साथ एक्ट्रेस ने गले में और सिर पर फूलों की ज्वैलरी कैरी की हुई थी। इन तस्वीरों में श्रेनु मेहंदी फ्लॉन्ट करते हुए एक से बढ़कर एक पोज देती हुई नजर आई थीं। इस दौरान उनके चेहरे पर दुल्हन बनने का ग्लो भी साफतौर पर दिखाई दे रहा था।
ऐसे हुई श्रेनू पारेख और अक्षय म्हात्रे की मुलाकात
बता दें कि श्रेनु और अक्षय की पहली मुलाकात 2021 में ‘घर एक मंदिर’ की शूटिंग के दौरान हुई थी। शूटिंग के दौरान ही इन्हें एक दूसरे से प्यार हो गया। मार्च में कपल की रोका सेरेमनी का आयोजन किया गया था। वहीं, शादी की बात करें, तो कपल अपने होमटाउन वडोदरा में सात फेरे लेंगे। शादी गुजराती रीति-रिवाज से हो सकती है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *