Share

अब कैसी है तनुजा की तबीयत? दो दिनों पहले अस्पताल में भर्ती हुई थीं काजोल की मम्मी
दो दिनों पहले देर रात खबर आई थी कि काजोल की मां यानी एक्ट्रेस तनुजा की तबीयत खराब हो गई है। ऐसे में उनकी हालत बिगड़ गई और उन्हें आईसीयू में एडमिट किया गया। अब एक्ट्रेस की तबीयत में सुधार और उनके स्वास्थ से जुड़ी अपडेट सामने आई है।
तनुजा और काजोल।
बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस तनूजा की तबीयत अचानक खराब होने के बाद उन्हें रविवार देर रात अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद एक्ट्रेस की देखरेख आईसीयू में हो रही थी। एक्ट्रेस काजोल और तनुजा की मां के स्वास्थ को लेकर फैंस परेशान थे। अब उनकी हेल्थ से जुड़ी एक बड़ी अपडेट सामने आई है। तनुजा की तबीयत में सुधार है और पहले की तुलना में अब काफी बेहतर हैं, इसी के चलते उन्हें अस्पतास से छुट्टी भी मिल गई है।
अस्पताल से हुई छुट्टी
दिग्गज अभिनेत्री तनुजा को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। एक्ट्रेस को दो दिनों पहले आईसीयू में भर्ती किया गया था। ‘ज्वेल थीफ’ और ‘हाथी मेरे साथी’ जैसी फिल्मों के लिए जाने जाने वाली 80 वर्षीय अभिनेता को उम्र संबंधी समस्याओं के चलते रविवार शाम जुहू अस्पताल ले जाया गया। पीटीआई द्वारा साझा जानकारी में बताया गया, ‘उन्हें कल देर रात अस्पताल से छुट्टी दे दी गई क्योंकि उनके सभी स्वास्थ्य मानक सामान्य थे।’
कई फिल्मों में तनुजा ने किया काम
1960 और 1970 के दशक की लोकप्रिय अभिनेत्री तनुजा ने कई हिंदी और बंगाली फिल्मों जैसे ‘बहारें फिर भी आएंगी’, ‘मेरे जीवन साथी’, ‘जीने की राह’, ‘दिया नेया’, ‘तीन भुबनेर पारे’ और ‘प्रोथोम कदम फूल’ में काम किया है। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत एक बाल कलाकार के रूप में 1950 की फिल्म हमारी बेटी से की। इसी फिल्म से उनकी बड़ी बहन नूतन भी लॉन्च हुई थीं। यह फिल्म उनकी मां, अनुभवी स्टार शोभना समर्थ के निर्देशन में पहली फिल्म थी। तनुजा की दो बेटियां हैं, काजोल और तनीषा मुखर्जी।
टीवी के पर्दे पर भी नजर आ चुकी हैं तनुजा
तनुजा ने टीवी शो ‘आरंभ’ और ‘जुनून’ में भी अभिनय किया है। तनुजा को आखिरी बार प्राइम वीडियो ‘मॉडर्न लव: मुंबई’ में देखा गया था। ये एपिसोडिक वेब सीरीज साल 2022 में रिलीज हुई थी।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *