Share

जनता पर खर्च हो जनता का पैसा’, सीएम भजन लाल का अधिकारियों को सख्त निर्देश
राजस्थान नए सीएम भजन लाल पद संभालने के साथ ही कड़े फैसलों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। ब्यूरोक्रेसी के साथ पहली बड़ी बैठक में उन्होंने कहा कि उनकी सरकार पीएम मोदी की भ्रष्टाचार को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति पर चलेगी।
राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा।
राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा पद संभालते ही एक्शन मोड में आ चुके हैं। चाहे पेपर लीक का मसला हो या कानून व्यस्था उन्होंने सीएम का पद संभालते ही इन मुद्दों पर कड़े आदेश जारी किए हैं। इसी क्रम में सीएम भजन लाल ने सोमवार को राज्य की ब्यूरोक्रेसी के साथ पहली बड़ी बैठक की है। इस बैठक में उन्होंने अधिकारियों को राज्य के विकास के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं। आइए जानते हैं इस बैठक के बड़े अपडेट।
भ्रष्टाचार को लेकर जीरो टॉलरेंस
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने ब्यूरोक्रेसी के साथ पहली बड़ी बैठक में कहा कि उनकी सरकार पीएम मोदी की भ्रष्टाचार को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति पर चलेगी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन, महिला सुरक्षा और मजबूत कानून-व्यवस्था पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। इसके साथ ही प्रभावी मॉनिटरिंग के साथ विकसित भारत संकल्प यात्रा को पूरा करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
जनता पर खर्च हो जनता का पैसा
राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने अधिकारियों को बैठक में साफ-साफ निर्देश दिया है कि आम जनता के पैसों को जनता पर ही खर्च किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को अगले 25 वर्षों का विभागवार विजन तैयार कर के कार्य करने का भी निर्देश दिया है। बता दें कि नए सीएम भजन लाल पद संभालने के साथ ही कड़े फैसलों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं।
पद संभालते ही एक्शन में भजन लाल
भजन लाल शर्मा ने सीएम बनते ही कहा कि जिन मुद्दों से प्रदेश की जनता त्रस्त थी, उन विषयों का भी समाधान किया जाएगा। सीएम भजन लाल ने कहा कि महिला सुरक्षा, कानून व्यवस्था हमारी सरकार की प्राथमिकता रहेगी। इसके साथ ही सीएम ने पेपर लीक मामले में SIT गठन के लिए मंजूरी दे दी है। वहीं, गैंगस्टरो के खिलाफ एंटी गैंगस्टर टास्क फ़ोर्स का गठन भी किया गया है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *