Share

बाइडेन प्रशासन के अधिकारी जॉन फाइनर भारत पहुंचे, भारतीय समकक्ष के साथ इस अहम मामले पर चर्चा
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के एक शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार द्विपक्षीय मामलों पर बातचीत के लिए नई दिल्ली पहुंचे। उन्होंने भारतीय समकक्षों के साथ कई अहम मुद्दों पर चर्चा की।
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के एक शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार द्विपक्षीय मामलों पर बातचीत के लिए नई दिल्ली पहुंच चुके हैं। व्हाइट हाउस ने कहा कि प्रधान उप-राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन फाइनर ने भारत के उप-राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार विक्रम मिस्री के साथ आईसीईटी की समीक्षा करेंगे। जॉन फाइनर ने भारतीय उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार विक्रम मिस्री के साथ क्रिटिकल एंड इमर्जिंग टेक्नोलॉजी (आईसीईटी) पर यूएस-इंडिया इनिशिएटिव की अंतर-सत्रीय समीक्षा के लिए 4 दिसंबर को नई दिल्ली में एक अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया। आईसीईटी अमेरिका-भारत साझेदारी में एक प्रमुख मील का पत्थर है, जिसे रणनीतिक सुरक्षा और प्रौद्योगिकी सहयोग द्वारा तेजी से परिभाषित किया जा रहा है।
मेरिकी जमीन पर कथित हत्या की कोशिश का मामला
हाल ही अमेरिका के न्याय विभाग ने निखिल गुप्ता नाम के एक भारतीय पर एक सिख अलगाववादी नेता की ‘हत्या की कोशिश’ का आरोप लगाया था। अमेरिका ने 52 साल के निखिल गुप्ता पर सिख अलगावादी की हत्या की नाकाम साजिश में एक भारतीय सरकारी कर्मचारी के साथ मिलकर काम करने का आरोप लगाया था। हालांकि अमेरिका ने आरोपों में सिख अलगाववादी नेता का नाम नहीं बताया था लेकिन मीडिया रिपोर्टों में सिख फॉर जस्टिस के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू का नाम सामने आया। भारत की ओर से अमेरिका को कहा गया कि वह इस मामले की जांच के लिए एक कमेटी बना चुका है जो आरोपों की जांच करेगी।भारत की जांच समिति को लेकर क्या बोला अमेरिका?
व्हाइट हाउस ने कहा, ‘फाइनर ने अमेरिका में घातक साजिश की जांच के लिए भारत की ओर से बनाए गए एक जांच समिति और जिम्मेदार पाए जाने वाले व्यक्ति को जवाबदेह ठहराए जाने के महत्व को स्वीकार किया है।’ इसके अलावा फाइनर ने दोनों देशों के बेहतर समन्वय जैसे मुद्दों पर गहन चर्चा के लिए राजदूत मिस्री, विदेश मंत्री एस. जयशंकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और विदेश सचिव विनय क्वात्रा के साथ द्विपक्षीय और क्षेत्रीय परामर्श किया। उन्होंने हिंद प्रशांत महासागर और मिडिल ईस्ट की घटनाओं के संदर्भ में चर्चा की।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *