Share

एक और ‘सीमा हैदर’! बेटे के साथ नेपाल के रास्ते भारत में घुसने की कोशिश कर रही थी पाकिस्तानी महिला, पकड़ी गई
भारत-नेपाल के बॉर्डर पर तैनात SSB ने पाकिस्तानी नागरिक बताई जा रही एक ऐसी महिला और उसके बेटे को पकड़ा है जो अवैध तरीके से देश में घुसने की कोशिश कर रहे थे।
भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (SSB) 41वीं बटालियन ने अवैध तरीके से भारत में प्रवेश कर रही एक महिला और एक बच्चे को पकड़ा है। दोनों के पास मिले दस्तावेजों से पता चला है कि वे पाकिस्तान के नागरिक हैं। रिश्ते में ये दोनों मां और बेटे बताए जा रहे हैं। बुधवार देर शाम दोनों किशनगंज के बॉर्डर से संदिग्ध तरीके से घुसने की कोशिश कर रहे थे। SSB के जवानों ने दोनों को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।दोनों पाकिस्तानी नागरिकों में महिला ने अपनी पहचान 62 साल की शाइस्ता हनीफ पति मोहम्मद हनीफ और बच्चे की पहचान 11 साल के आर्यन पिता मोहम्मद हनीफ के रूप में हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों के पास जो दस्तावेज मिले हैं उनके अनुसार वे पाकिस्तान के कराची में गहनमार स्ट्रीट में स्थित सराफा बाजार के रहने वाले मालूम होते हैं। सूत्रों का कहना है कि गलगलिया थाना क्षेत्र से सटे भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र पर तैनात एसएसबी 41वीं बटालियन के जवानों ने पानी टंकी BOP के BIT सुरक्षाकर्मियों ने नेपाल की ओर से भारत में प्रवेश करते दोनों को पकड़ा है।
शाइस्ता और आर्यन अब तक भारत आने का कोई वैध कागज नहीं दिखा सके हैं। SSB इस मामले में अब आगे की कारवाई में जुटी है। बता दें कि अभी 6 महीने पहले भी SSB की 41वीं बटालियन ने ही किशनगंज जिले के गलगलिय थाना क्षेत्र से पाकिस्तानी महिला फरीदा मल्लिक को गिरफ्तार किया था जो अभी भी किशनगंज जेल में बंद है। इसके पहले सीमा हैदर का केस लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। सीमा हैदर पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते भारत आई थी और फिलहाल अपने प्रेमी सचिन के पास नोएडा में रह रही है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *