Share

केसर की खुशबू से महक रहा है कश्मीर, इसके फूलों की महक ने सबको बनाया दीवाना
कश्मीर की वादियों में इन दिनों केसर के फूल खिले हुए हैं। इन फूलों की महक ने इलाके में आनेवाले पर्यटकों को भी अपना दीवाना बना लिया है। कश्मीर के केसर की दुनिया भर में मांग है।
श्रीनगर: कश्मीर की घाटी इन दिनों केसर की खुशबू से महक रही है। पुलवामा जिले के पंपोर इलाके में क़ुदरत का अदभुत नजारा देखने को मिल रहा है। इस इलाके में इन दिनों केसर के फूलों की महक ने सबको अपना दीवाना बना दिया है। श्रीनगर से 22 किलोमीटर दूर पंपोर के सूखा मैदान की जहां पर कोई भी फल सब्ज़ी ये अनाज नहीं उगता है। इस इलाके को कुदरत ने अपने सबसे हसीन तोहफे से नवाजा है। यह तोहफा है केसर के फूल जिसे दुनिया में सबसे महंगा माना जाता है।कश्मीर का केसर दुनिया में बेहतर
जम्मू-कश्मीर का केसर दुनिया का सबसे बेहतर केसर माना जाता है। केसर का फूल अक्टूबर में आखिरी हफ्ते में खिल जाता है और नवंबर के पहले हफ्ते में केसर का फूल अपना रंग देना शुरू करते हैं। इस फूल को हासिल के लिए लोग बढ़े जोश और उत्साह के साथ एक-एक कर के फूलों को छूते हैं ,और फिर जमीन से फूलों को निकालते हैं। इस काम में क्या बच्चे, क्या महिलाएं और क्या बुजुर्ग सभी एक साथ नजर आते हैं।
इस फूल को जमीन से निकालने के बाद सुखाकर अलग-अलग किया जाता है, जिसका बाद इसे बाजार में बेचा जाता है। कश्मीर की इस केसर की मांग विश्व भर में सबसे ज्यादा होती हैं। खास कर दिवाली के मौके पर भारत में केसर अच्छे दाम पर बिकता है।जी आई टैग मिलने से बढ़ा महत्व
आपको बता दें कि कश्मीर के केसर को अब जी आई टैग भी मिल गया है, जिससे इसका महत्व और भी बढ़ गया है। देश-विदेश में इसकी भारी मांग है। कश्मीर में केसर की फसल मार्च-अप्रैल के महीने में लगाई जाती है और नवंबर में इसे तोड़ा जाता है। छोटे उत्पादक अपनी फसल को अपनी दुकान के जरिए ही बेच लेते हैं।पर्यटकों को भी आकर्षित करते हैं केसर के फूल
केसर के फूल पर्यटन को आकर्षित कर रहे हैं। पर्यटक केसर के फूलों के साथ सेल्फी लेते और तस्वीरें खिंचवाते हैं। केसर का सबसे ज्यादा उत्पादन दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में होता है। यह दूर-दूर तक खेतों में केसर के जामुनी फूल खिले हुए नजर आते हैं। यह फूल इन दिनों यहां आनेवाले पर्यटकों को एक खूबसूरत अहसास दिला जाता है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *