Share

लखीमपुर खीरी में 2 बच्चे किडनैप, एक खेत में बोरी में बंद तो दूसरा थोड़ी दूरी पर बैठा मिला
उचौलिया थाना क्षेत्र के गांव एकघरा निवासी अनिकेत और अंकित गांव के ही आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ते हैं। रोज की तरह मंगलवार को भी दोनों स्कूल गए थे। उनकी छुट्टी करीब 11 बजे हो जाती है लेकिन वह समय पर घर नहीं पहुंचे।
यूपी में जिला लखीमरपुर खीरी जिले के उचौलिया थाना क्षेत्र में मंगलवार को दो बच्चों का अपहरण कर लिया गया। काफी देर तक जब बच्चे घर नहीं पहुंचे तो उनकी तलाश शुरू हुई। शाम को दोनों बच्चे एक खेत में बोरी में बंधे हुए मिले हैं। परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज स्कूल से घर नहीं लौटने पर की गई तलाश
उचौलिया थाना क्षेत्र के गांव एकघरा निवासी अवनीश कुमार राठौर का बेटा अनिकेत और इंद्रपाल का बेटा अंकित गांव के ही आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ते हैं। रोज की तरह मंगलवार को भी दोनों स्कूल गए थे। उनकी छुट्टी करीब 11 बजे हो जाती है लेकिन वह समय पर घर नहीं पहुंचे। दोनों के परिजन उनकी तलाश में आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचे। बच्चे वहां नहीं थे यह जानकार परिजनों की बेचैनी बढ़ गई। परिजनों ने दोनों बच्चों की तलाश शुरू कर दी। गांव में इधर-उधर पूछताछ शुरू हुई तो परिजनों को पता चला कि बच्चे गांव के ही एक व्यक्ति के साथ देखे गए हैं। वह उनको पकड़कर लेकर जा रहा था।
बोरी में बंधा मिला बच्चा, मुंह पर लगा था टेप
परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर उचौलिया पुलिस मौके पर पहुंच गई और परिजनों के साथ गांव में छानबीन शुरू कर दी। शाम करीब 5 बजे दोनों बच्चे गांव के बाहर एक खेत में बोरी में बंधे हुए मिले। उनके मुंह पर टेप लगा हुआ था। बताया जाता है कि जब पुलिस और परिजनों बच्चों के पास पहुंचे तो एक बच्चा खुद को छुड़ा चुका था और दूसरा बच्चा बोरी में बंधा हुआ मिला। बच्चों ने भी गांव के उसी व्यक्ति पर पकड़कर ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
ASP नैपाल सिंह ने बताया सूचना मिलते ही बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया गया है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *