Share

Air India के सर्विस इंजीनियर की दर्दनाक मौत, प्लेन सर्विसिंग के दौरान फिसलकर जमीन पर गिरे थे; जांच में जुटी पुलिस
राम प्रकाश सिंह हवाई अड्डे के टी-3 टर्मिनल पर विमान की सर्विस कर रहे थे। इस दौरान वह फिसलकर जमीन पर गिर गए। ऊंचाई से जमीन पर गिरने की वजह से उनके सिर में गंभीर चोट आई थी। एयर इंडिया के एक इंजीनियर की विमान की मरम्मत के दौरान फिसलकर जमीन पर गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान राम प्रकाश सिंह के रूप में हुई है, वह 56 साल के थे। पुलिस को द्वारका के मणिपाल हॉस्पिटल से मामले की सूचना मिली थी। जिसमें बताया गया कि जिस शख्स को अस्पताल में लाया गया था, उसकी मौत हो चुकी है ऊंचाई से गिरने के कारण हुई है, क्योंकि सिर पर गहरी चोट लगी थी।
घटना सोमवार आधी रात के आसपास की है। राम प्रकाश सिंह 6 और 7 नवंबर की रात को ड्यूटी पर थे। वह हवाई अड्डे के टी-3 टर्मिनल पर एक विमान की सर्विस कर रहे थे। इस दौरान वह फिसलकर जमीन पर गिर गए। ऊंचाई से जमीन पर गिरने की वजह से उनके सिर में गंभीर चोट आई थी।छानबीन में जुटी पुलिस
पुलिस अधिकारी ने बताया कि एयर इंडिया के कर्मचारी पहले उन्हें मेदांता अस्पताल ले गए और वहां से उन्हें मणिपाल अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। अधिकारी के अनुसार मामले में आगे जांच चल रही है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *