Share

करेले से भी कड़वी होती हैं ये पत्तियां, इन 3 बीमारियों में जरूर करें सेवन
चिरायता के फायदे: चिरायता की पत्तियों में कई प्रकार के खास बायोएक्टिव गुण हैं। ये एंटीबैक्टीरियल है और इसमें कई ऐसे पादर्थ हैं जो कि आपको सेहत से जुड़ी कई समस्याओं से बचाव में मदद करते हैं। डायबिटीज ही नहीं ये कई प्रकार की बीमारियों में फायदेमंद है। तो, आइए जानते हैं चिरायता कौन कौन सी बीमारी में काम आता है।
चिरायता के फायदे: आयुर्वेद में हमारी कई बीमारियों का हल छिपा है। न सिर्फि बाहरी बीमारियों का बल्कि, शरीर की इंटरनल बीमारियों का भी इससे इलाज संभव है। साथ ही कुछ स्थितियों में तो ये बेहद ही कारगर तरीके से काम करता है। ऐसी ही एक चीज है चिरायता। चिरायता की पत्तियों का जब आप सेवन करते हैं जो ये पत्तियां आपको कई बीमारियों से बचाव में मदद कर सकती हैं। लोग इन पत्तियों को पीसकर और मिश्री मिलाकर कई गंभीर बीमारियों में इसका सेवन करते हैं। खासकर कि पेट से जुड़ी बीमारियों या कहें कि स्किन की समस्याओं में। इसके अलावा भी इन पत्तियों का सेवन आप कई स्थितियों में कर सकते हैं। जानते हैं उन स्थितियों के बारे में विस्तार से।
चिरायता कौन कौन सी बीमारी में काम आता है
1. डायबिटीज में चिरायता
डायबिटीज के मरीजों के लिए चिरायता की पत्तियां बेहद कारगर तरीके से काम कर सकती हैं। ये पत्तियां इतनी कड़वी होती हैं कि शरीर में करेले के समान काम करती हैं। ये इंसुलिन प्रोडक्शन को बढ़ाती है और शुगर मेटाबोलिज्म को तेज करती है। इससे शरीर तेजी से शुगर पचाने लगता है और इससे खून में मिलने से रोकता है। इस तरह से ये डायबिटीज में शुगर के लक्षणों को कंट्रोल करने में मदद करता है।
पटाखों को नो बोल इस बार मनाएं पॉल्यूशन फ्री दिवाली, ऐसे बनाएं ये त्यौहार मज़ेदार
2. यूरिक एसिड में चिरायता
यूरिक एसिड में चिरायता की पत्तियों को उबालकर पीना फायदेमंद हो सकता है। इन पत्तियों का सेवन शरीर में जमा प्यूरिन को फ्लश ऑफट करने में मदद करता है। इसके अलावा ये प्रोटिन मेटाबोलिज्म को भी तेज करता है जिससे यूरिक एसिड न बढ़े। साथ ही ये एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भी भरपूर है जो कि जोड़ों में सूजन को कम करने के साथ दर्द से भी राहत दिला सकता है।
पॉल्यूशन से आंखें हो गई हैं लाल, जलन और खुजली से हाल है बेहाल, तो ये उपाय आएंगे काम
3. लिवर की बीमारी में
लिवर की बीमारी में चिरायता कारगर तरीके से काम करती है। आप इन पत्तियों को उबालकर इसका ड्रिंक बनाकर पी सकते हैं। ये लिवर डिटॉक्सीफाई करता है और लिवर सेल्स के काम में गति लाता है। इससे लिवर से जुड़ी बीमारियों में कमी आती है। तो, इन तमाम बीमारियों में आपको चिरायता की पत्तियों का सेवन करें। ये लिवर में जमा गंदगी को फ्लश ऑउट कर देगा।
इसके अलावा स्किन से जुड़ी दिक्कतों में भी आप चिरायता की पत्तियों का भी सेवन कर सकते हैं जो कि एक्ने और दाग-धब्बों को कम करने में मददगार है। तो, अगर आपको इनमें से कोई भी बीमारी है तो इन बीमारियों का जरूर सेवन करें।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *