Share

मालदीव में शावर लेते हुए नेहा कक्कड़ ने दिखाया ग्लैमरस अवतार, सरपट वायरल हुईं Photos
नेहा कक्कड़ सोशल मीडिया पर तबाही मचाने के लिए जानी जाती हैं। वो अपने ग्लैमरस अवतार से लोगों का दिल जीत लेती हैं। एक बार फिर बॉलीवुड सिंगर की तस्वीरें सामने आई हैं, जो धमाल मचा रही हैं। ये तस्वीरें उनती मलदीव वेकेशन की हैं।
बॉलीवुड में अपने गानों से लोगों का दिल जीतने वाली नेहा कक्कड़ खबरों में बनी रहती हैं। नेहा कक्कड़ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही झट से वायरल हो जाते हैं। इतना ही नहीं नेहा कक्कड़ का स्टाइल भी और अंदाज भी बाकी सिंगर्स से बिल्कुल अलग है। हाल में ही एक्ट्रेस ने अपनी मालदीव वेकेशन की झलक दिखाई हैं, जो लोगों को काफी पसंद आ रही हैं। ये तस्वीरें देखने के बाद लोग उनकी तारीफें करते नहीं थक रहे हैं। वैसे इन तस्वीरों की झलक आपको यहां देखने को मिलेंगी।
हाल में ही सिंगर नेहा कक्कड़ ने कई तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में उनका मस्ती भरा मूड दिख रहा है। वो पूरी तरह से अपनी वेकेशन एंजॉय करती दिख रही हैं। इतना ही नहीं नेहा कक्कड़ अपनी अदाओं से चार चांद लगा रही हैं। सभी तस्वीरों में उन्होंने फुल स्लीव्स वाली मोनॉकिनी पहनी है। इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, ‘एक दिन मालदीव के पानी में।’इसके अलावा नेहा ने दिखाया मजेदार वीडियो
सामने आई कुछ तस्वीरों में नेहा कक्कड़ ओपन शावर के नीचे खड़ी होकर नहा रही हैं तो वहीं कुछ तस्वीरों में वो झूला झूल रही हैं। एक तस्वीर में वो जहां चाय या कॉफी एंजॉय कर रही हैं तो वहीं कुछ में समुद्र की खूबसूरती की आगे अपनी रंगत का जादू बिखेर रही हैं। नेहा ने मोनॉकिनी के साथ ही फ्लोरल श्रग और गॉगल्स भी पहने हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस ने कुछ वीडियो भी पोस्ट किए हैं, जो उनकी मालदीव वेकेशन के ही हैं। इनमें वो क्रूज पर बैठकर अपना गाना गुनगुनाती नजर आ रही हैं।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *