Share

सारा अली खान फिर पहुंचीं केदारनाथ धाम, आध्यात्मिक यात्रा का वीडियो देख आप भी कहेंगे- हर हर महादेव
सारा अली खान शायद ऐसी पहली एक्ट्रेस हैं जो काम से छुट्टी मिलते ही तीर्थ यात्रा पर निकल जाती हैं। अब एक बार फिर सारा केदारनाथ धाम में भोले की शरण में पहुंची हैं।
सारा अली खान को दुनिया भर में घूमना बहुत पसंद है। वह हमेशा यात्रा करती रहती हैं और अपनी यात्राओं से खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। रविवार शाम एक बार फिर सारा ने अपनी एक आध्यात्मिक यात्रा का वीडियो शेयर किया है। सारा अली खान ने केदारनाथ यात्रा के वीडियो को शेयर करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। वीडियो में सारा कई जगह भक्ति में लीन नजर आ रही हैं। लोग इस वीडियो को देख उनकी सादगी की तारीफ कर रहे हैं। सारा केदारनाथ के एक कोने से दूसरे कोने तक पैदल घूमते दिख रही हैं। वह एक जगह से साग काटती हैं, एक टैंट में रहती हैं, बहते पानी से अपना चेहरा धोती हैं और धूप में सोती दिख रही हैं। एक जगह वह एक साधु से तिलक लगवा रही हैं। यह पूरा वीडियो एक पॉजिटिव वाइब दे रहा है।
वीडियो के सामने आते ही फैंस ने कमेंट बॉक्स में दिल वाले इमोजी भेजने शुरू कर दिए। एक फैन ने लिखा, “ईस्ट हो या वेस्ट सारा बेस्ट हैं।” एक अन्य ने लिखा, “जमीन से जुड़ी हुई इंसान। शुद्धतम आत्मा, बढ़ते रहो और जीवन का उद्देश्य ढूंढो।” वहीं कई कमेंट में हम जय केदार बाबा, हर हर शंभु, हर हर महादेव लिखा हुआ देख सकते हैं।
सारा अली खान आखिरी बार विक्की कौशल के साथ सुपरहिट फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’ में नजर आई थीं। वह फिलहाल आदित्य रॉय कपूर के साथ अनुराग बसु की आगामी फिल्म ‘मेट्रो…इन दिनों’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। वह टाइगर श्रॉफ और हितेन पटेल के साथ निर्देशक जगन शक्ति की आगामी थ्रिलर फिल्म ‘मिशन लायन’ में भी दिखेंगी।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *