Share

यूपी: आगरा में पुलिसकर्मी को भारी पड़ गई आशिकी! लड़की के पिता की शिकायत पर हुआ सस्पेंड
यूपी के आगरा में एक पुलिसकर्मी को सस्पेंड कर दिया गया है। मामला प्रेम प्रसंग का था, जिसमें लड़की के पिता की शिकायत पर पुलिसकर्मी के खिलाफ ये एक्शन लिया गया है। ये कार्रवाई आगरा के पिनाहट पुलिस थाने में तैनात एक सिपाही के खिलाफ हुई है।
आगरा: कहते हैं कि प्रेम कहानियों में अक्सर राह बहुत कठिन होती है और इंसान को अपना बहुत कुछ गंवाना भी पड़ता है। यूपी के आगरा में एक पुलिसकर्मी को इसी आशिकी की सजा मिली और लड़की के पिता की शिकायत पर उसे सस्पेंड कर दिया गया।यूपी के आगरा के पिनाहट पुलिस थाने में तैनात एक सिपाही को एक युवती के साथ कथित प्रेम प्रसंग मामले में सस्पेंड किया गया है। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि अधिकारियों ने यह कार्रवाई युवती के पिता की तहरीर पर की लेकिन मामले में अब तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है।
पुलिस उपायुक्त (पूर्वी) सोमेंद्र मीणा ने बताया कि मामले की शुरुआती जांच में सामने आया है कि सिपाही का युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था और दोनों ने मेरठ की अदालत में शादी कर ली है और प्रमाण पत्र भेजा है। मीणा ने बताया कि सिपाही को निलंबित कर दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *