Share

हनुमानगढ़ी में नागा साधु की हत्या से मचा बवाल, आश्रम में रह रहे आरोपी से पूछताछ जारी, मामले की जांच में जुटी पुलिस
अयोध्या के हनुमानगढ़ी में एक नागा साधु की हत्या से हड़कंप मच गया है। इस घटना के बाद पुलिस ने आश्रम में रह रहे एक युवक को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है। वहीं एक अन्य युवक की तलाश के लिए पुलिस ने चार टीमों का गठन किया है।
अयोध्या में गुरुवार की सुबह 7 बचे तब अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब लोगों को यह सूचना मिली की हनुमानगढ़ी में एक नागा साधु की हत्या कर दी गई है। इस सूचना के मिलते ही पुलिस की टीम आनन-फानन में वारदात वाले स्थान पर पहुंची। यहां पुलिस ने पाया कि हनुमानगढ़ी परिसर में ही स्थित एक आश्रम में एक पट्टी के महंत राम सहारे दास (45 वर्ष) की हत्या उनके ही आवास में की गई है। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम इस घटना की फॉरेंसिंक जांच करने में जुटी हुई है। पुलिस ने आश्रम में रह रहे एक किशोर को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है।
पुलिस शाहजहांपुर के रहने वाले ऋषभ शुक्ला नाम के एक शख्स की तलाश में भी जुटी हुई है। आरोपी ऋषण शुक्ला भी आश्रम में ही रहता था। लेकिन इस घटना के बाद से ही वह गायब है। आरोपी ऋषभ शुक्ला की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने चार टीमों का गठन किया है। इस घटना के बाद से अयोध्या में लोगों की सुरक्षा को लेकर तरह-तरह के सवाल उठने लगे हैं। भगवान राम की नगरी अयोध्या जो 24 घंटे सीसीटीवी कैमरे की निगरानी और कड़े सुरक्षा घेरे में रगहती है। वहां इस तरह की घटना चौंकाने वाली है। बता दें कि अयोध्या को सबसे सुरक्षित इलाकों में से एक येलो जोन माना जाता है।
बता दें कि राम जन्मभूमि हनुमानगढ़ी परिसर से चंद कदम की ही दूरी पर पुलिस के जवान बैठे थे। ऐसे में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजकरण नैयर ने बताया कि पुलिस को सुबह 7 बजदे नागा साधु की हत्या की सूचना मिली थी। राम सहारे दास का शरीर उनके ही कमरे में मिला। सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ फॉरेंसिक टीम को मौके पर निरीक्षण के लिए भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मंदिर में दोस्त भी रहते थे, जिनपर प्रथम दृष्टया संदिग्धता जाहिर की जा रही है। आश्रम में रह रहे एक व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है और दूसरे फरार व्यक्ति की तलाश के लिए चार टीमों का गठन किया गया है। जल्द ही उसकी गिरफ्तारी की जाएगी और इस मामले का खुलासा किया जाएगा।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *