Share

भारत ने पाकिस्तान को चटाई धूल, PM मोदी और CM योगी समेत इन नेताओं ने किया ट्वीट
विश्वकप के मैच में भारत ने पाकिस्तान को हरा दिया है। पाकिस्तान को हराने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया है। ट्वीट करते हुए सीएम योगी ने लिखा- भारत माता की जय। वहीं पीएम मोदी ने टीम इंडिया को बधाई दी।
India vs Pakistan Match: गुजरात के अहमदाबाद में वर्ल्ड कप 2023 का 12वां मुकाबला खेला गया। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत-पाकिस्तान के बीच मैच का उत्साह देखते ही बन रहा था। इस मैच में भारत ने पाकिस्तान को हरा दिया है। इस जीत पर देश के तमाम नेता भारतीय टीम को बधाई दे रहे हैं। इस बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रोहित शर्मा की तस्वीर को शेयर करते हुए टीम इंडिया को बधाई दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ‘बधाई, पूरी भारतीय क्रिकेट टीम का अभिनंदन, भारत माता की जय। #INDvsPAK #ICCCricketWorldCup23’। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी टीम इंडिया की जीत पर बधाई दी है।
पीएम नरेंद्र मोदी ने इस बाबत ट्वीट कर लिखा, ‘हर तरफ टीम इंडिया, अहमदाबाद में टीम इंडिया की शानदार जीत। टीम इंडिया को इस जीत के लिए बधाई और आगे की मैच के लिए शुभकामनाएं।’ ‘टीम इंडिया की जीत पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा, आसमान में ऊंचाई पर उड़ रहा तिरंगा। इस शानदार जीत के लिए हमारी क्रिकेट टीम के लिए तालियों की गड़गड़ाहट। टीम ने वनडे वर्ल्डकप में पाकिस्तान के खिलाफ जीत का सिलसिला जारी रखा है। आप सभी ने दिखाया है कि एक समान लक्ष्य के साथ और अच्छी टीमवर्क के साथ देश के गौरव के लिए किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। विश्व कप 2023 जीतने की दिशा में आपके अथक प्रयास के लिए मेरी शुभकामनाएं।’
केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने इस बाबत ट्वीट करते हुए लिखा कि क्रिकेट विश्वकप 2023 में पाकिस्तान के खिलाफ महत्वपूर्ण मैच जीतने के लिए टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन किया। भारतीय गेंदबाजी ने विरोधियों को 200 रनों से कम में रोककर अहम योगदान दिया। बल्लेबाजी यूनिट ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और आसानी से लक्ष्य को हासिल किया। जोरदार जीत दर्ज करने के लिए रोहित शर्मा व पूरी टीम को बधाई।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *