Share

‘तुझे बता रही हूं, मैं तो जेल जाऊंगी’ कहकर ई-रिक्शा चलाने वाली महिला ने दारोगा पर बरसाई चप्पलें, कैमरे में कैद हुई हरकत
दारोगा ने कई दफा महिला को चले जाने के लिए कहा। एक बार हाथ भी जोड़े, लेकिन महिला उसको बार-बार मारती रही। इस दौरान दारोगा ने भी एक थप्पड़ महिला को मारा।महिला ने बीच सड़क पर चप्पल निकालकर पुलिस वाले को मारना शुरू कर दिया।
गाजियाबाद में एक ई-रिक्शा महिला चालक और एक पुलिस सब इंस्पेक्टर के बीच विवाद हो गया। पुलिस ने महिला चालक को रोड पर ई-रिक्शा खड़ा करने से मना किया जिसके बाद महिला और पुलिस वाले के बीच बहस और हाथापाई शुरू हो गई। महिला ने बीच सड़क पर ही अपनी चप्पल निकालकर पुलिस वाले को मारना शुरू कर दिया। वहां आसपास मौजूद लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया। यह हंगामा काफी देर तक चलता रहा। अब पुलिस वाले की कंप्लेंट के बाद महिला को हिरासत में लिया गया है और उसका ई-रिक्शा भी जब्त किया गया है।
महिला ने पीछा करके दारोगा को मारी चप्पल
पूरा मामला इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-9 स्थित कनावनी-पुस्ता रोड का है। वायरल वीडियो में एक महिला चप्पल से दारोगा को पीटती दिखाई दे रही है। इस दौरान दारोगा की कैप भी सड़क पर गिर गई। दारोगा ने कई दफा महिला को चले जाने के लिए कहा। एक बार हाथ भी जोड़े, लेकिन महिला उसको बार-बार मारती रही। इस दौरान दारोगा ने भी एक थप्पड़ महिला को मारा। महिला ने दारोगा से कहा- मैं तुझे बता रही हूं, मैं तो जेल जाऊंगी। ये कहते हुए वो दारोगा से हाथापाई करने लगी। दारोगा ने वहां से बचकर निकलने का प्रयास किया तो महिला ने पीछा करके उन्हें चप्पल मारी।
बीच-बचाव के बजाय घटना का वीडियो बनाते रहे लोग
मौके पर काफी लोग इकट्ठा थे। वो बीच-बचाव करने की बजाय घटना का वीडियो बनाते रहे। पूरे मामले में इंदिरापुरम क्षेत्र के ट्रैफिक इंस्पेक्टर योगेश पंत ने बताया, महिला ई-रिक्शा चलाती है। कनावनी-पुस्ता रोड संकरा है। ई-रिक्शा वाले सवारियां बैठाने के लिए अपने वाहन को सड़क पर ही रोक लेते हैं इससे वहां जाम लग जाता है।ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर ने ई-रिक्शा को वहां से हटाने के लिए कहा था जिस पर विवाद हुआ। सब इंस्पेक्टर विजयकांत की तरफ से इस मामले में थाना इंदिरापुरम में FIR दर्ज कराई जा रही है। पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है। उसका ई-रिक्शा भी थाने लाया गया है

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *