Share

माफिया अतीक अहमद के बेटों की रिहाई पर मना जश्न, पुलिस के सामने फोड़े पटाखे; VIDEO
अतीक अहमद के दोनों बेटों ऐज़म और अबान को उमेश पाल हत्याकांड के बाद बाल गृह में दाखिल किया गया था। सोमवार को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी ने दोनों को बाल गृह से रिहा करके अतीक की बड़ी बहन परवीन को इनकी कस्टडी दे दी।
कई बाइक सवार युवक अतीक के बेटों की कार के पीछे-पीछे चलने लगे।प्रयागराज: माफिया अतीक अहमद के बेटों की बाल गृह से रिहाई के बाद अतीक की बहन शाहीन परवीन के गांव हटवा में जमकर जश्न मनाया गया। इस जश्न का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें अतीक के बेटों की कार के पीछे 25 से 30 बाइक सवार युवा नारेबाजी करते हुए चल रहे हैं। बीच में कई जगहों पर पटाखे भी फोड़े गए। इस दौरान अतीक के बेटों को सुरक्षित घर पहुंचाने के लिए पुलिस की जीप भी कार के पीछे-पीछे चल रही थी। हटवा गांव के सूत्रों के मुताबिक ऐज़म और अबान के गांव में आने के बाद जमकर दावत भी हुई।
अतीक अहमद के दोनों बेटों ऐज़म और अबान को उमेश पाल हत्याकांड के बाद बाल गृह में दाखिल किया गया था। अतीक की बहन शाहीन ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल करके दोनों बच्चों की कस्टडी मांगी थी जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने CWC यानी चाइल्ड वेलफेयर कमेटी को एक हफ्ते में दोनों लड़को पर निर्णय लेकर अवगत कराने का आदेश दिया था। इसके बाद सोमवार को CWC ने दोनों बच्चों को बाल गृह से रिहा करके अतीक की बड़ी बहन परवीन को बच्चों को कस्टडी दे दी थी।सरकार ने मुहैया कराए 2 गनर
अतीक के दोनों बेटों की सुरक्षा के लिए सरकार ने दो गनर भी मुहैया कराए हैं जो कार में ऐज़म और अबान के साथ हटवा गए थे। धूमन गंज पुलिस जीप से दोनों लड़कों को हटवा गांव तक सुरक्षित छोड़ कर आई थी। हटवा के रास्ते के मोड़ पर अतीक के दोनों लड़कों के स्वागत के लिए बाइक पर काफी युवक खड़े थे। जैसे ही अतीक के बेटों की कार आई बाइक सवार युवक कार के पीछे-पीछे चलने लगे। रास्ते मे कई लड़कों ने पटाखे भी फोड़े।
वहीं, इस घटना का वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। ये पता किया जा रहा है कि बाइक सवार लोग कौन थे और कहां के थे। पुलिस सूत्रों के मुताबिक अतीक के दोनों बेटों की सुरक्षा के लिहाज से ये जरूरी है। पुलिस भी हटवा इलाके खास नजर रख रही है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *