Share

न्यूज क्लिक के 25 पत्रकारों से दूसरी बार पूछताछ, संपादक और HR की मंगलवार को होगी कोर्ट में पेशी
सूत्रों के हवाले से ये जानकारी सामने आई है कि पोर्टल के लगभग 25 पत्रकारों से पूछताछ हुई है। इस मामले में किसी को क्लीन चिट नहीं मिली है। इस मामले में पुरकायस्थ और चक्रवर्ती को मंगलवार सुबह कोर्ट में पेश किया जा सकता है।
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने देश में कथित तौर पर राष्ट्र-विरोधी एजेंडा चलाने को लेकर ऑनलाइन समाचार पोर्टल ‘न्यूजक्लिक’ के खिलाफ दर्ज गैर कानूनी गतिविधि रोकथाम कानून (यूएपीए) संबंधी मामले में पोर्टल के लगभग 25 पत्रकारों और इसमें योगदान देने वालों से दूसरी बार पूछताछ की है। सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच अभी जारी है और अभी तक किसी को क्लीन चिट नहीं दी गई है। स्पेशल सेल ने तीन अक्टूबर को दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वेबसाइट से जुड़े कई स्थानों पर छापा मारा था और नौ महिला पत्रकारों सहित लगभग 46 लोगों से पूछताछ की गई थी।पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘गिरफ्तारी किए जाने के बाद से सभी को दूसरे दौर की पूछताछ के लिए बुलाया गया था। उनमें से लगभग 25 अब तक पेश हो चुके हैं।’ न्यूज क्लिक के संस्थापक एवं प्रधान संपादक प्रबीर पुरकायस्थ और मानव संसाधन विभाग के प्रमुख अमित चक्रवर्ती को तीन अक्टूबर को गिरफ्तार कर लिया था।
पुरकायस्थ और चक्रवर्ती की सात दिन की पुलिस हिरासत की अवधि मंगलवार को खत्म होगी। अधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपियों को मंगलवार सुबह अदालत में पेश किए जाने की संभावना है और आईओ (जांच अधिकारी) उनकी हिरासत की अवधि बढ़ाए जाने का अनुरोध कर सकते हैं

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *