Share

इजरायल और फिलिस्तीन में जंग, एयर इंडिया का बड़ा फैसला, 14 अक्टूबर तक उड़ानें रद्द
इजरायल और फिलिस्तीन के बीच जारी जंग में अबतक सैकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच एयर इंडिया ने इजरायल के लिए अपनी उड़ानों को 14 अक्टूबर तक के लिए रद्द कर दिया है। यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा के लिहाज से यह फैसला लिया गया है।
14 अक्टूबर तक इजरायल की उड़ानें रद्द
इजरायल और फिलिस्तीन के बीच जंग की शुरुआत हो चुकी है। इस युद्ध में अबतक कई लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच भारतीय विमानन कंपनी एयर इंडिया ने इजरायल से अपनी उड़ानें रद्द कर दी हैं। एयर इंडिया के प्रवक्ता ने इस बाबत कहा कि हमारे यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा के लिहाज से 14 अक्टूबर तक तेल अवीव से उड़ानें रद्द रहेंगी। इस दौरान जिन लोगों ने भी टिकट की बुकिंग करवाई थी, उन लोगों को हर संभव मदद दी जाएगी। बता दें कि प्रत्येक दिन तेल अवीव और भारत के बीच 5 फ्लाइटें उड़ान भरती हैं। इससे पहले शनिवार के जब हमास के आतंकियों ने इजरायल पर हमला किया और उसके बाद इजरायल ने जवाबी कार्रवाई शुरू की उसके बाद ही एयर इंडिया ने अपनी फ्लाईट एआई 189 और 140 को रद्द कर दिया था।
हमास का इजरायल पर कायराना हमला
7 अक्टूबर की सुबह 6 से साढ़े 6 बजे के बीच हमास के आतंकियों ने इजरायल में घुसपैठ की और 5 हजार रॉकेट दागे। इस दौरान हमास के आतंकियों ने कई लोगों को बंधक बना लिया तथा कई लोगों की हत्या कर दी। इस दौरान पुरुष, महिला, बच्चों सभी के साथ बुरा व्यवहार किया गया, जिसके बाद इजरायल ने जवाबी कार्रवाई शुरू की और हमास के ठिकानों व गाजा पट्टी पर हमले शुरू कर दिए। इन हमलों में हमास के भी सैकड़ों लोग मारे जा चुके हैं। जानकारी के मुताबिक इजरायल में करीब 300 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 1590 लोग घायल हुए हैं।
अबतक कितनेलोगों की हुई मौत
वहीं गाजा में अबतक 230 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और 1790 लोग घायल हुए हैं। गाजा में मौजूद फिलिस्तीन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि पिछले 24 घंटे में 256 फिलिस्तीनी नागरिकों क मौत हो चुकी है, जिसमें 20 बच्चे भी शामिलहैं। इसके अलावा 1788 फिलिस्तीनी नागरिक घायल हुए हैं। बता दें कि हमास के हमले के बाद इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा था कि इसके लिए दुश्मनों को भारी कीमत चुकानी होगी। इजरायली सेना के मुताबिक हमास ने हवाई और समुद्री सीमा से 7 जगहों से घुसपैठ की थी। अब इजरायली सेना गाजा पट्टी को अपने कब्जे में लेना चाहती है। उन्होंने इसके लिए 12 घंटे की सीमा तय की है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *