Share

लद्दाख-कारगिल हिल काउंसिल चुनाव 2023: नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस ने मिलकर जीतीं 22 सीटें, बीजेपी को बड़ा झटका
लद्दाख-कारगिल हिल काउंसिल चुनाव 2023 में बीजेपी को करारा झटका लगा है और कांग्रेस-नेशनल कॉन्फ्रेंस ने अच्छा प्रदर्शन किया है। इस गठबंधन ने मिलकर 22 सीटें जीती हैं, वहीं बीजेपी महज 2 सीटों पर सिमट गई है।
राहुल गांधी और NC प्रमुख फारुक अब्दुल्ला
लद्दाख-कारगिल हिल काउंसिल चुनाव 2023: कारगिल में हुए लद्दाख आटोनोमस हिल डेवलेपमेंट काउंसिल (LAHDC) चुनावों में बीजेपी को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है। 30 सदस्यीय काउंसिल की 26 सीटों पर हुए चुनाव में बीजेपी को महज 2 सीटों पर जीत हासिल हुई है। वहीं नेशनल कॉन्फ्रेंस ने 12 और कांग्रेस ने 10 सीटों पर जीत हासिल की है। बता दें कि ये चुनाव नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस ने मिलकर लड़ा था। उस हिसाब से 26 सीटों में 12+10= 22 सीटें नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस ने मिलकर जीत ली हैं। वहीं 2 सीटों पर निर्दलीय जीते हैं। गौरतलब है कि ये चुनाव 4 अक्टूबर को हुए थे, जिसके नतीजे रविवार को आ गए।
किसको कितनी सीटें:
कुल सीटें: 26
नेशनल कॉन्फ्रेंस: 12
कांग्रेस: 10
बीजेपी: 2
निर्दलीय: 2
लद्दाख के कारगिल में पहला स्थानीय चुनाव
गौरतलब है कि जब आर्टिकल 370 निरस्त हुआ था, उसके बाद अगस्त 2019 में जम्मू-कश्मीर से अलग होकर केंद्र शासित प्रदेश बना था। लद्दाख के कारगिल में उसके बाद ये पहला स्थानीय चुनाव है। नई परिषद का गठन 11 अक्टूबर से किया जाएगा।
4 अक्टूबर को जब इस चुनाव के लिए वोटिंग हुई, तो मतदान का प्रतिशत 77.62 मापा गया था। इस चुनाव में 25 निर्दलीय उम्मीदवार समेत 85 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे थे। ये चुनाव नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस ने मिलकर लड़ा था। चुनाव में कांग्रेस ने अपने 22 उम्मीदवार उतारे थे, वहीं नेशनल कॉन्फ्रेंस ने 17 उम्मीदवार उतारे थे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *