Share

कोलेस्ट्रॉल बढ़ गया है तो खाएं ये फल, पोटेशियम से है भरपूर और दिल के लिए हेल्दी
हाई कोलेस्ट्रॉल में सीताफल: इस फल में Vasodilator गुण है क्योंकि ये ब्लड वेसेल्स को हेल्दी रखने और दिल की बीमारियों को रोकने में मददगार है। जानते हैं दिल के लिए इसके अन्य फायदे।
हाई कोलेस्ट्रॉल में सीताफल: खराब और अनहेल्दी डाइट की वजह से आज कल हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। दरअसल,कोलेस्ट्रॉल तब बढ़ता है जब शरीर में अनहेल्दी फैट और ट्राइग्लिसराइड के कण बढ़ जाते हैं और धमनियों से चिपकने लगते हैं। ऐसे में ये ब्लड सर्कुलेशन के रास्ते में ब्लॉकेज पैदा करता है और दिल की बीमारियों के खतरे को बढ़ाता है। ऐसे में डाइट में उन फलों को शामिल करना फायदेमंद हो सकता है जिनमें वासोडिलेटर (vasodilator) गुण है जैसे कि सीताफल ( Custard Apple benefits)। ये हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करने के साथ दिल को कई बीमारियों से बचा सकता है। कैसे, जानते हैं इस बारे में विस्तार से।
हाई कोलेस्ट्रॉल में सीताफल के फायदे
1. वासोडिलेटर्स गुणों से भरपूर है सीताफल
वासोडिलेटर्स ऐसी दवाएं हैं जो रक्त वाहिकाओं को खोलती हैं, जिन्हें डाइलेट भी कहा जाता है। वासोडिलेटर धमनियों और नसों की दीवारों में मांसपेशियों को हेल्दी रखते हैं और कोलेस्ट्ऱॉल के कणों से इन्हें बचाते हैं। ये मांसपेशियों को कसने और दीवारों को सिकुड़ने से रोकते हैं और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाकर दिल की बीमारियों को रोकते हैं। इससे ब्लॉकेज का खतरा कम होता है।
मैनिंजाइटिस: इस बीमारी में ब्रेन में हो जाती है सूजन, रीढ़ की हड्डी के आसपास भर जाता है पानी
2. सीताफल हाई फाइबर और नियासिन से भरपूर
सीताफल में फाइबर (high fiber) और नियासिन (niacin) होता है जो शरीर में अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाकर खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। इसके अलावा ये इन्हें धमनियों से चिपकने से रोकता है और दिल की बीमारियों के खतरे को कम करता है। इसके अलावा ये मेटाबोलिक रेट बढ़ाता है और फैट पचाने की गति को तेज करता है जिससे ये शरीर में जमा होकर बीमारियों का कारण न बन सकें।
कमर के निचले हिस्से में दर्द हो सकता है गंभीर, जानें किन बीमारियों का संकेत
3. पोटेशियम और मैग्निशियन से भरपूर
सीताफल में पोटैशियम और मैग्नीशियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। मैग्नीशियम, हृदय की चिकनी मांसपेशियों को आराम देती है, जिससे स्ट्रोक और दिल के दौरे से बचाव होता है। पोटैशियम ब्लड वेसेल्स को खोलता है और ब्लड सर्कुलेशन को सही करके ब्लॉकेज के खतरे को रोकता है। तो, इन तमाम कारणों से आपको इस फला का सेवन करना चाहिए। कम से कम दिल के मरीज तो रोजाना इसे जरूर खाएं।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *