Share

‘मेरे बेटे और पति को मारने की धमकी दी’, टीचर ने स्कूल के मालिक पर लगाया रेप का आरोप
नोएडा में एक टीचर ने आरोप लगाया है कि उसके स्कूल के मालिक ने उसे हत्या की धमकी देकर उसके साथ रेप किया और घटना का वीडियो भी बना लिया।नोएडा की एक टीचर ने अपने स्कूल के मालिक पर रेप का अरोप लगाया है।
नोएडा: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में एक टीचर ने अपने ही स्कूल के मालिक के खिलाफ रेप का सनसनीखेज आरोप लगाया है। पीड़िता ने साथ ही यह भी कहा है कि आरोपी ने उसके पति और बेटे की भी हत्या की धमकी दी थी। एक पुलिस अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, नोएडा के बीटा-2 थाना क्षेत्र में एक स्कूल की टीचर ने उसके मालिक के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि पीड़िता ने आरोप लगाया है कि स्कूल के मालिक ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया और उसे सार्वजनिक करने की धमकी देकर उसके साथ कई दिनों से रेप कर रहा है।
नाबालिग को प्रेम जाल में फंसाया, फिर अश्लील वीडियो बनाकर 20 दोस्तों के साथ रेप किया; डेढ़ साल तक चला सिलसिला
स्कूल मालिक ने 20 फरवरी को पहली बार किया था रेप’
अधिकारी के मुताबिक, पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है और आरोपी की तलाश में जुट गई है। बीटा-2 थाने के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस को दी गई शिकायत में ग्रेटर नोएडा की रहने वाली टीचर ने आरोप लगाया है कि स्कूल मालिक ने उसे 20 फरवरी को स्कूल के कैंपस में बुलाया था। उन्होंने बताया कि पीड़िता की शिकायत के मुताबिक स्कूल मालिक ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ रेप किया। पुलिस अधिकारी ने पीड़िता की शिकायत के हवाले से बताया कि आरोपी ने घटना का वीडियो भी बना लिया।
‘स्कूल मालिक ने पति और बेटे की हत्या की धमकी दी
टीचर ने आरोप लगाया कि स्कूल मालिक ने पुलिस से शिकायत करने पर उसके साथ गैंगरेप करने और उसके बेटे व पति की हत्या करने की धमकी दी। महिला ने दावा किया है कि आरोपी सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ कई दिनों से रेप कर रहा है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, पीड़िता ने शुक्रवार रात को बीटा-2 थाना पुलिस में स्कूल के मालिक मोहित नागर के खिलाफ रेप करने और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *