Share

यूपी: महादेव मंदिर में घुसकर शख्स ने शिवभक्तों पर किया हमला, इलाके में पसरा तनाव
उन्नाव के बांगरमऊ में महादेव के मंदिर पर एक सिरफिरे के अटैक से हड़कंप मच गया है। अचानक जावेद नाम के एक युवक ने पूरे परिसर में कोहराम मचा दिया। हमले में कई लोग घायल हो गए हैं जिसके बाद से ही लोगों में गुस्सा है।
महादेव मंदिर में घुसकर एक शख्स ने शिवभक्तों पर किया हमला
लखनऊ: उन्नाव के बोधेश्वर महादेव मंदिर में बीते दिन हुए हमले के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। भीड़ बांगरमऊ चौराहे को जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। बता दें कि बीते दिन शुक्रवार को जावेद नाम के युवक ने प्राचीन बोधेश्वर महादेव मंदिर में लाठी से अटैक कर दिया, इस हमले में 9 लोग घायल हो गए हैं, जिसके बाद अब हिंदू समाज के लोगों में आक्रोश है। गुस्साई भीड़ जय श्रीराम के नारे लगा रही है। साथ ही हमले के आरोपी के लिए सख्त सजा की मांग भी की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, उन्नाव के महादेव मंदिर में बीते दिन जावेद नाम के युवक ने हमला कर दिया। इस अचानक हमले से मंदिर में अचानक हड़कंप मच गया। आरोपी ने कल मंदिर के अंदर 9 लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। हमले में घायल हुए एक बुजुर्ग की हालत गंभीर बनी हुई है। बता दें कि बुजुर्ग रिटायर्ड कानूनगो हैं।, PAC जवानों ने हमलावर को पकड़ा। ऐसे में अब लोगों का प्रदर्शन चल रहा है और सड़क जामकर लोग हमले का विरोध कर रहे हैं व आरोपी के खिलाफ सख्त एक्शन की मांग कर रहे हैं। चश्मदीदों के मुताबिक, रोजाना के भांति मंदिर में लोग पूजा के लिए जुटे हुए थे, कि तभी एक मुस्लिम युवक लाठी लेकर मंदिर में घुसा और टारगेट के तहत भक्तों पर टूट पड़ा। जाननकारी के मुताबिक, युवक जान से मारने की नीयत से एक-एक भक्तों पर लाठियां बरसानी शुरू कर दीं। इस हमले के बाद पूरे मंदिर में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। आरोपी जावेद ने रिटायर्ड कानूनगो समेत 9 लोगों को अपना शिकार बनाया।
घायल सेवानिवृत कानूनगो की हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हें इलाज के लिए लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है वहीं, बाकी घायलों का भी इलाज चल रहा है। मंदिर के अंदर हमले की इस वारदात से लोगों में आक्रोश है। आरोपी जावेद को PAC के जवानों ने ही पकड़ा है और फिर पुलिस के हवाले कर दिया है। बोधेश्वर महादेव मंदिर में 2013 से PAC की तैनाती है मंदिर के अंदर सुरक्षा को लेकर लोगों में आक्रोश है। आरोपी जावेद से पुलिस पूछताछ कर रही है कि आखिर उसने ऐसा क्यों किया? पुलिस की टीम लगातार पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं। आज मंदिर परिसर पहुंचकर पुलिस ने लोगों से बात की। पुलिस मामले की सभी एंगल से छानबीन कर रही है। बता दें कि इससे पहले 2013 में मंदिर के एक पुजारी के सेवक की हत्या हुई थी, जिसके बाद से मंदिर में PAC की तैनाती की गई।
वहीं, जावेद की माँ मोहसिना का कहना है कि जावेद की दिमाग़ी हालत ठीक नहीं है। वो पागल है, उसे पागल हुए 9 साल हो गए हैं। हम उसको बाथरूम में बांधकर रखते थे, कमरे में भी बंद करके रखते थे। हमको मालूम नहीं कैसे वहां पहुंच गया। इसके अलावा, मोहसिना का कहना है कि वो मुझपर भी हमला कर चुका है। डाक्टर के पर्चे उनके के पास हैं। सब आरोपी की मां ने इंडिया टीवी के कैमरे पर दिखाया भी है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *