Share

मामी के प्यार में पागल भांजे ने उठाया खौफनाक कदम, बेहोश होने पर मामा को जिंदा रेल पटरी पर लिटाया
मामी और भांजे का प्रेम संबंध शादी से पहले से ही चल रहा था लेकिन इस संबंध के चलते एक भांजे ने ही मामा की जान ले ली। हत्या की साजिश मामी और भांजे ने मिलकर रची थी।
भांजे का मामी के साथ था प्रेम संबंध तो कर दिया मामा का कत्ल (प्रतिकात्मक तस्वीर)
उत्तर प्रदेश के बरेली में रिश्तों को कलंकित करने का मामला सामने आया है। मामी से प्रेम प्रसंग के चलते भांजे ने अपने मामा की हत्या कर डाली। हत्या की इस साजिश में भांजे के साथ उसका एक दोस्त भी शामिल हुआ। वहीं, आपको बता दें कि भांजे का प्यार एक तरफा नहीं था, बल्कि उसकी मामी भी उसके प्यार में पागल थी और इस हत्या की साजिश मामी और भांजे ने मिलकर रची थी।
मामी और भांजे का प्रेम संबंध शादी से पहले से ही चल रहा था लेकिन इस संबंध के चलते एक भांजे ने ही मामा की जान ले ली। बरेली के थाना फतेहगंज पूर्वी में 20 सितंबर को एक दूर के भांजे ने अपने ही मामा की हत्या कर दी। पुलिस ने इस पूरे मामले की जांच की तो पता चला की पत्नी ने ही अपने ही प्रेमी यानी कि मुंह बोले भांजे और उसके दोस्त के साथ मिलकर अपने ही पति की हत्या की साजिश रच डाली। पति की हत्या कर वह भांजे के साथ ही रहना चाहती थी। लेकिन पुलिस ने इस पूरे मामले का खुलासा कर दिया और तीनों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।
आरोपियों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि मृतक रामवीर की पत्नी आरती का शादी के पहले से ही प्रेम संबंध चल रहा था। शादी हो जाने के बाद रामवीर उनके रास्ते में आ गया इसलिए आरती ने बीते दिनों पहले षड्यंत्र करके अपने पति की हत्या कर दी। साजिश के तहत दूर के भांजे मानवेन्द्र ने अपने दोस्त सौरव के साथ मिलकर आरती के पति रामवीर को दावत के बहाने बुलाया। वहां रामवीर को तब तक शराब पिलाई जब तक वह बेहोश नहीं हो गया। बेहोश होने पर उसे रेल लाइन पर डाल दिया जिससे ट्रेन से कटकर उसकी मौत हो गई। इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरती और मानवेन्द्र साथ रहने लगे।एसपी ग्रामीण ने बताया कि फतेहगंज पूर्वी में मृतक रामवीर की हत्या के संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया है। तीन अभियुक्त, मानवेंद्र जो मृतक का भांजा है, सौरभ अभियुक्त का दोस्त है और आरती मृतक की पत्नी है, इनको गिरफ्तार कर लिया गया है। तीनों को पर्याप्त सबूत के साथ माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *