Share

क्लिनिक में तेज AC चलाकर सो गई डॉक्टर, सुबह मृत मिले 2 नवजात; ठंड लगने से गई जान
बच्चों का जन्म शनिवार को हुआ था। उसी रात को सोने के लिए डॉक्टर ने क्लिनिक में एयर कंडीशनर चालू किया और अगली सुबह जब परिवार वाले उन्हें देखने गए तो दंग रह गए।
यूपी के निजी क्लिनिक में एसी चालू छोड़ने से ठंड से दो नवजात की मौत (प्रतिकात्मक तस्वीर)
शामली: उत्तर प्रदेश के शामली में कमरा ज्‍यादा ठंडा होने से फोटोथेरेपी में रखे गए दो नवजात की मौत के बाद एक निजी क्लिनिक के खिलाफ जांच के आदेश दिए गए हैं और एक डॉक्‍टर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को बताया कि नवजात शिशुओं के परिजनों ने क्लिनिक की मालिक डॉ. नीतू पर शनिवार को रात भर एयर कंडीशनर (AC) चालू रखने का आरोप लगाया ताकि वह आराम से सो सके। रविवार को बच्चे मृत पाए गए।
बच्चों का जन्म शनिवार को कैराना के सरकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हुआ और बाद में उसी दिन उन्हें निजी क्लिनिक में स्थानांतरित कर दिया गया। उन्हें इलाज के लिए फोटोथेरेपी यूनिट में रखा गया था। शनिवार रात को सोने के लिए नीतू ने एयर कंडीशनर चालू किया और अगली सुबह जब उनके परिवार वाले उन्हें देखने गए तो दोनों बच्चे यूनिट में मृत पाए गए। घटना को लेकर पीड़ित परिवारों ने विरोध-प्रदर्शन किया और आरोपी डॉक्‍टर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
(कैराना) नेत्रपाल सिंह ने कहा कि बच्चों के परिवारों की शिकायत पर डॉ. नीतू के खिलाफ आईपीसी की धारा 304 (गैर इरादतन हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। इस बीच स्वास्थ्य विभाग ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (एसीएमओ) डॉ. अश्वनी शर्मा ने कहा कि इस मामले में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *