मुकेश अंबानी के घर बप्पा के दर्शन को पहुंचे सितारे, अनिल कपूर से लेकर हेमा मालिनी तक ने लूटी लाइमलाइट
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के घर पर गणेश महोत्सव में हमेशा की तरह इस बार भी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की है। अंबानी के घर एंटीलिया में बप्पा के दर्शन करने अनिल कपूर से लेकर हेमा मालिनी तक ट्रेडिशनल लुक में नजर आए।
आज पूरा भारत गणेश चतुर्थी पर पूजा-अर्चना में मगन है। वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के घर पर भी हमेशा की तरह इस बार भी धूमधाम से गणेश महोत्सव की पूजा रखी गई है, जहां फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी हस्तियां उनके घर एंटीलिया में बप्पा के दर्शन करने पहुंची है। मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया में हो रहे गणेश महोत्सव की वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें आप अनिल कपूर से लेकर हेमा मालिनी तक को ट्रेडिशनल लुक में देख सकते हैं। इस गणेश महोत्सव में सबसे ज्यादा हेमा मालिनी उर्फ ड्रीम गर्ल के लुक ने लाइमलाइट लूटी है।
बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी ने अपने घर एंटीलिया में भव्य गणेश पूजा रखी है, जहां उन्होंने जाने-माने लोगों को इस पूजा में शामिल होने के लिए इनवाइट किया है। बप्पा के दर्शन करने कई सेलेब्स पहुंचे। इस पूजा में बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल यानि हेमा मालिनी पहुंच, जहां उनके खूबसूरत लुक ने काफी लाइमलाइट लूटी। इस पूजा में हेमा मालिनी ने रेड एंड येलो साड़ी पहने अपनी बेटी के साथ महोत्सव में पहुंची।एक्ट्रेस इस पूजा में अपने परिवार के साथ पोज देती दिखाई दी।











