Share

OMG! करोड़ों रुपये के सोने की बिस्किट लेकर भाग रहा था तस्कर, बीएसफ ने बिगाड़ दिया ‘खेल’
पश्चिम बंगाल में बीएसएफ यानी बोर्डर सिक्योरिटी फोर्स के जवानों को एक बहुत बड़ी तस्करी को रोकने में सफलता मिली है। बीएसएफ के जवानों सीमा पर 23 किलो विदेशी सोने के साथ तस्कर को दबोचा।
पश्चिम बंगाल में बीएसएफ यानी बोर्डर सिक्योरिटी फोर्स के जवानों को एक बहुत बड़ी तस्करी को रोकने में सफलता मिली है। बीएसएफ के जवानों सीमा पर 23 किलो विदेशी सोने के साथ तस्कर को दबोचा। जब्त किए गए इस सोने को तस्कर बांग्लादेश से बाइक में छुपाकर भारत लाने की फिराक में थे, जिस प्लान को भारतीय सीमा बल के जवानों ने फेल कर दिया। जानकारी के मुताबिक जवानों ने एक खूफिया और ठोस जानकारी के तहत इस तस्करी को रोका। 50 सोने के बिस्कुट और 16 गोल्ड बार जब्त
पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना दक्षिण बंगाल सीमांत के अंतर्गत, सीमा चौकी रनघाट, 68वीं वाहिनी के सतर्क जवानों को एक बहुत बड़ी सफलता हाथ लगी है। जवानों ने पुख्ता खबर के आधार पर कार्रवाई करते हुए 50 सोने के बिस्कुट और 16 गोल्ड बार के साथ एक तस्कर को धर दबोचा। जब्त किए गए सोने का कुल वजन 23 किलोग्राम है, जिसकी अनुमानित कीमत 14 करोड़ रूपये है। तस्कर इस सोने को बांग्लादेश से भारत में लाने की कोशिश में था, जिसको बीएसएप जवानों ने फेल कर दिया। ‘इलाके में सोने की तस्करी की मिली थी पुख्ता खबर’
सीमा चौकी रनघाट के जवानों को पुख्ता खबर मिली कि उनके इलाके में स्थित वैन मोड़ के रास्ते सोने की बहुत बड़ी तस्करी होने वाली है। सूचना मिलते ही कमांडर की अगुवाई में जवानों की एक टुकड़ी तुरंत वैन मोड़ पहुंची और सड़क के किनारे जाल बिछाया। थोड़ी ही देर बाद, जवानों ने एक संदिग्ध बाइक सवार को वैन मोड़ की तरफ आते देखा। बाइक सवार के नजदीक आने पर जवानों ने उसे रोका और पूछताछ की। पूछताछ के दौरान व्यक्ति घबरा गया और बाइक को छोड़कर मौके से भागने की कोशिश करने लगा। इसके बाद जवानों ने उसे मौके पर ही दबोचा लिया और बाइक सहित सीमा चौकी रनघाट लेकर आए।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *