Share

G20: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री 10 सितंबर को अपनी पत्नी के साथ अक्षरधाम मंदिर के करेंगे दर्शन, चाक-चौबंद सुरक्षा के इंतजाम
दिल्ली में होने वाली जी20 बैठक में शामिल होने के लिए ब्रिटेन के प्रधानमंत्री भारत आ चुके हैं। वो बैठक में शामिल होने के अलावा 10 सितंबर को अपनी पत्नी के साथ अक्षरधाम मंदिर के दर्शन भी करेंगे।10 सितंबर को अक्षरधाम जाएंगे ब्रिटेश के प्रधानमंत्री
दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में 9 और 10 सितंबर को होने वाली जी20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए विभिन्न राष्ट्र के प्रमुखों के भारत आने का सिलसिला शुरू हो चुका है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक भी भारत आ चुके हैं। ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक जी20 बैठक में शामिल होने के अलावा 10 सितंबर को अक्षरधाम मंदिर का भी दौरा करेंगे। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी भी मौजूद रहेंगी।अक्षरधाम मंदिर की तैयारी
G20 बैठक में शामिल होने के लिए भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक 10 सितंबर को स्वामी नारायण अक्षरधाम मंदिर में दर्शन करेंगे। इस दौरान उनकी पत्नी भी उनके साथ मौजूद रहेंगी। इस बात की जानकारी मंदिर को पहले से ही दे दी गई। पीएम ऋषि सुनक के दर्शन की जानकारी मिलने के बाद मंदिर में सभी तरह की तैयारियां कर ली गई है। वैसे तो मंदिर हमेशा ही साफ रहता है मगर फिर भी इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है। इसके अलावा अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है।मंदिर प्रशासन ने दी ये जानकारी
मंदिर प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि, ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक के 10 सितंबर को मंदिर आने की जानकारी हमें मिल चुकी है। हालांकि सुरक्षा कारणों से उनके आने का समय और मार्ग की जानकारी अभी नहीं मिली है। हमें उम्मीद है कि वों सुबह 10-12 के बीच यहां आकर दर्शन करेंगे।
हमें मिली जानकारी के मुताबिक, मुख्य मंदिर के पीछे एक और मंदिर है। पीएम ऋषि सुनक वहां जलाभिषेक कर सकते हैं।
अक्षरधाम मंदिर में विभिन्न प्रकार के प्रोग्राम चलते रहते हैं। मंदिर में लेजर शो, वाटर शो, बोटिंग शो आदि होते रहते हैं। अब यह पीएम ऋषि सुनक के समय पर निर्भर करता है कि वे कौन-कौन से शो देखेंगे।
आतंकियों के हमलों से बचाने के लिए दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में हमेशा ही तीन तरह की सुरक्षा दी जाती है। यहां राजस्थान पुलिस और दिल्ली पुलिस के कमांडो के साथ ही दिल्ली पुलिस की पराक्रम पुलिस यूनिट और पैरामिलिट्री सुरक्षा में तैनात रहती है। मगर इस बार ब्रिटेन के प्रधानमंत्री मंदिर में दर्शन करने के लिए आने वाले हैं। इसको ध्यान में रखते हुए मंदिर में सुरक्षा और भी मजबूत की गई है। 10 सितंबर को ध्यान में रखते हुए आज सुबह ईस्टर्न रेंज की ज्वाइंट कमिश्नर छाया शर्मा और नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के डीसीपी जॉय टिर्की ने मंदिर में सुरक्षा का जायजा लिया।
आपको ये भी बता दें कि मंदिर में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विभिन्न एजेंसियों के बम स्क्वाड ने पूरे मंदिर में जांच की।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *